Cannes 2024: हर साल देश-दुनिया के लोग कान फिल्म फेस्टिवल का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं। समारोह में शामिल होने के लिए कई देशों के बड़े दिग्गज सितारे वहां पहुंचते हैं। अगर इस साल की बात करें तो इस साल इस समारोह का आगाज 14 मई को हुआ। यह फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में आयोजित होता है। ऐसे में भारत से भी कई सितारे कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आते हैं और अपना जलवा दिखाते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर उर्वशी रौतेला, कियारा आडवाणी और इसके अलावा कई बॉलीवुड के सितारे कान के रेड कार्पेट पर इस साल नजर आए। बॉलीवुड के सितारों के साथ-साथ इस साल भारत की कई फेमस इनफ्लुएंसर्स ने भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया। इन सभी का स्टाइल काफी अलग दिखा, जिसको देखकर लोगों ने उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाया। इन फेमस इनफ्लुएंसर्स में नैंसी त्यागी से लेकर अंकुश बहुगुणा तक का नाम शामिल है।
2 of 7
'कान' के रेड कार्पेट पर छाए भारत के ये इन्फ्लुएंसर
- फोटो : instagram
नैंसी त्यागी
खुद अपने कपड़ों को डिजाइन करके कान के रेड कार्पेट पर नैंसी त्यागी ने अपना जलवा बिखेरा। जैसे ही उन्होंने अपनी तस्वीरें साझा करना शुरू कीं, तो हर मीडिया हाउस ने उनके लुक को कवर किया। खुद से तैयार किए हुए आउटफिट में नैंसी बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।
3 of 7
'कान' के रेड कार्पेट पर छाए भारत के ये इन्फ्लुएंसर
- फोटो : instagram
करिश्मा
आरजे करिश्मा का अंदाज भी रेड कार्पेट पर देखने लायक था। वो इस दौरान ग्लिटरी थाई हाई स्लिट साड़ी में दिखाई दीं। कान के रेड कार्पेट पर करिश्मा का अंदाज बेहद बोल्ड और ग्लैमरस था, जिसे देखकर लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे।
4 of 7
'कान' के रेड कार्पेट पर छाए भारत के ये इन्फ्लुएंसर
- फोटो : instagram
आस्था शाह
ब्यूटी, फैशन और लाइफ स्टाइल कंटेंट क्रिएटर्स आस्था शाह भी इस साल कान्स पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मस्टर्ड रंग का खूबसूरत सा गाउन कैरी किया था। इस गाउन में वो बला की खूबसूरत लग रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने बालों में बन बनाया था।
5 of 7
'कान' के रेड कार्पेट पर छाए भारत के ये इन्फ्लुएंसर
- फोटो : instagram
अंकुश बहुगुणा
77वें कान फिल्म फेस्टिवल में उत्तराखंड के अंकुश बहुगुणा भारत की तरफ से पहले मेल ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर के रूप में रेड कार्पेट पर उतरे। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अक्षय त्यागी ने रेड कार्पेट के लिए उनका कॉस्ट्यूम तैयार किया था। उनका अंदाज किसी बड़े दिग्गज स्टार से कम नहीं लग रहा था।