बा़लीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के स्लिम फिगर से तो हम सभी वाकिफ हैं। हमें यह भी पता है इस तरह की फिगर बनाने के लिए ये लोग कड़ी मेहनत के साथ-साथ फिटनेस ट्रेनर को भी हायर करती हैं। उनकी इस स्लिम फिगर के पीछे ट्रेनर्स और फिटनेस एक्सपर्ट का बहुत बड़ा योगदान होता है। ऐसे में आज हम आपको सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के बारे में बताएंगे, जो कई मशहूर हिरोइनों को फिटनेस की ट्रेनिंग देती हैं।
दीपिका से लेकर कटरीना तक इनसे सीखती हैं स्लिम रहना, 50 की उम्र में भी देती हैं फिटनेस ट्रेनिंग
यास्मीन की उम्र भले ही 50 साल की हो गई हो, लेकिन इनकी फिट बा़डी और मुशकिल वर्कआउट को देखने के बाद यकीन नही होता कि ये इतनी उम्रदराज हैं। कई सेलिब्रिटी की स्लिम फिटनेस के पीछे यास्मीन का अहम योगदान है।
यास्मीन कराचीवाला के पास 25 साल के फिटनेस वर्कआउट का अनुभव है। दीपिका से लेकर आलिया भट्ट, सोफी चौधरी, वाणी कापूर जैसी मशहूर हिरोइन यासमीन से ही फिटनस के फंडे सीखती हैं। यास्मीन ही इन अदाकाराओं का डाईट प्लान और वर्कआउट का शेड्यूल तैयार करतीं हैं।
यास्मीन कराचीवाला के पास 25 साल के फिटनेस वर्कआउट का अनुभव है। दीपिका से लेकर आलिया भट्ट, सोफी चौधरी, वाणी कापूर जैसी मशहूर हिरोइन यास्मीन से ही फिटनस के फंडे सीखती हैं। यास्मीन ही इन अदाकाराओं का डाईट प्लान और वर्कआउट का शेड्यूल तैयार करतीं हैं।
A post shared by Yasmin Karachiwala (@yasminkarachiwala) on
पिलाटेज में सबसे आगे यासमीन
सेलेब्स को फिटनस ट्रेनिंग देने के साथ-साथ यास्मीन खुद की फिटनेस का भी फिक्र करतीं हैं। यास्मीन को पिलाटेज के मार्गदर्शक के तौर पर भी देखा जाता है। पिलाटेज की ट्रेनिंग देने के मामले में यासमीन का नाम सबसे पहले आता है।