Kajol Saree Collection: इस बारिश में पहनें काजोल जैसी साड़ी और दिखाएं अपना फिल्मी अंदाज
Kajol Saree Collection: यदि आपको साड़ी पहनना पसंद है तो बारिश के मौसम में काजोल जैसी साड़ियों को अपने कलेक्शन में शामिल करें।
टील ग्रीन रंग देखने में काफी क्लासी लगता है। इसके साथ गोल्डन रंग का कॉम्बिनेशन कमाल का लगता है। ऐसे में काजोल की ये साड़ी कमाल की लग रही है। यदि आप भी चाहें तो इस साड़ी को दिन में किसी कार्यक्रम में कैरी कर सकते हैं। इसके साथ अपने बालों में जूड़ा बनाएं, ताकि आपको गर्मी का एहसास न हो।
ये कलर कॉम्बिनेशन देखने में काफी रॉयल लगता है। ऐसे में आप कहीं घूमने जा रही हैं तो भी इसे कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी देखने में कमाल की लगती है। यदि ऐसी साड़ी पहन रहीं हैं तो उसके साथ बालों को कर्ल करके खुला रखें। ये हेयर स्टाइल आपपर खूब जचेगी।
ग्रीन फ्लोरल शिफॉन साड़ी
गर्मी में शिफॉन की साड़ियां लोगों को काफी पसंद आती हैं,ऐसे में आप भी अपने लिए काजोल के जैसी फ्लोरल शिफॉन साड़ी खरीदें। इस पर बनें बड़े-बड़े फूल इस साड़ी की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहे हैं। आप भी चाहें तो इस साड़ी को अपने कलेक्शन में शामिल करें, ये आपको बड़ी ही आसानी से मिल जाएगी।
पीला रंग ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है, क्योंकि इसमें खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप चाहें तो अपने लिए ऐसी पीली फ्लोरल साड़ी खरीदें। ऐसी साड़ी पर बनें कलरफुल फूल आपके लुक को कई गुना बढ़ा देंगे। इसके साथ भी अपने बालों में जूड़ा बनाएं, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।