Bhumi Pednekar : वैसे तो हमेशा ही बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को उनके ड्रेसिंग सेंस की वजह से सराहना ही मिलती है। पर, कई बार कुछ एक्ट्रेस ऐसी होती हैं, जोकि अपने कपड़ों की वजह से ही हंसी का पात्र बन कर रह जाती है। ऐसा आज-कल भूमि पेडनेकर के साथ हो रहा है। दरअसल, हाल ही के कई इवेंट में उन्हें ऐसे-ऐसे आउटफिट में देखा गया है, जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। उनके आउटफिट कैरी करने के तरीके के साथ-साथ लोगों ने उन्हें कपड़ों की फिटिंग को लेकर भी तंज कसा।
काफी समय से भूमि के कपड़े पहनने का स्टाइल लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। यही वजह है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आज-कल निगेटिव कमेंट्स की भरमार है। आज हम आपको भूमि के कुछ ऐसे ही लुक दिखाएंगे, जिनकी वजह से लोगों ने जमकर उनका मजाक उड़ाया। बड़ी बात ये है ये सभी लुक बड़े-बड़े डिजाइनरों ने डिजाइन किए हैं।
2 of 5
जब लोगों ने कहा- बॉडी बिल्डर लग रही
- फोटो : instagram
जब लोगों ने कहा- बॉडी बिल्डर लग रही
हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी ने मुंबई में एक रिसेप्शन आयोजित किया था। जिसमें कई बड़ी हस्तियां सम्मलित हुईं थीं। इसी में भूमि भी साड़ी पहनकर पहुंची थी। भूमि का ये साड़ी लुक लोगों को कतई रास नहीं आया। लोगों ने उनकी इस पोस्ट पर जमकर एक्ट्रेस की खिल्ली उड़ाई।
3 of 5
कपड़ों की फिटिंग पर उठे सवाल
- फोटो : instagram
कपड़ों की फिटिंग पर उठे सवाल
इससे पहले भी भूमि ने लहंगा पहन कर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस लुक में भूमि अपनी चोली की वजह से सुर्खियों में आईं थीं। लोगों का कहना था कि भले ही आप कितनी खूबसूरत हो लेकिन अगर आप फिटिंग के कपड़े नहीं पहनेंगी तो भद्दी ही लगेंगी।
4 of 5
स्लिट गाउन पहन कर हुईं ट्रोल
- फोटो : instagram
स्लिट गाउन पहन कर हुईं ट्रोल
कुछ समय पहले भूमि ने एक स्लिट गाउन पहन कर फोटोज शेयर की थीं। जिसकी वजह से भी उनका काफी मजाक उड़ा था। लोगों ने इस पर भूमि के कमेंट सेक्शन में जमकर उनकी खिल्ली उड़ाई थी।
5 of 5
साड़ी के साथ पहना था अजीब ब्लाउज
- फोटो : instagram
साड़ी के साथ पहना था अजीब ब्लाउज
अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में भूमि ने कुछ ऐसा ब्लाउज पहना था, जिसकी वजह से लोगों ने उनकी फोटोज पर जमकर निगेटिव कमेंट्स किए थे। कई लोगों ने तो उनकी तुलना भी उर्फी जावेद से तक कर दी थी।