भूमि पेडनेकर फिल्मों में भले ही मिडिल क्लास ल़ड़की का किरदार निभाते दिखती हों। लेकिन असल जिंदगी में वो काफी ग्लैमरस हैं। इस बात का सबूत है उनकी इंस्टाग्राम तस्वीरें। जिसमे वो बोल्ड नेकलाइन की ड्रेसेज के साथ पोज देते दिखती हैं। जिसमे प्लजिंग नेकलाइन गाउन से लेकर बिकिनी स्टाइल ब्लाउज तक शामिल हैं। जिसे पहन वो अक्सर ही ग्लैमर का तड़का लगाते दिख जाती हैं। ऐसा ही कुछ उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में दिख रहा है।
2 of 5
भूमि पेडनेकर का बोल्ड लुक
- फोटो : instagram
भूमि ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमे वो फिल्म बधाई दो के प्रमोशन के लिए रेडी नजर आ रही हैं। जिसमे उनका लुक काफी बोल्ड दिख रहा है। दरअसल, इस फोटोशूट में भूमि ने गोल्डन कलर की ब्रालेट डिजाइन टॉप पहनी है। जिसकी डीप प्लजिंग नेकलाइन है। वहीं इस गोल्डन बिकिनी टॉप के साथ भूमि ने कंधे पर जैकेट डाल रखा है।
3 of 5
भूमि पेडनेकर ने पहना बिकनी टॉप
- फोटो : instagram
इस मल्टीकलर जैकेट की स्लीव स्लिट लिए है। वहीं इस बिकिनी जैसे टॉप के साथ भूमि ने पीले रंग का स्कर्ट मैच किया है। जिसकी कमर पर मल्टीकलर डिजाइन की बेल्ट लगी है। जबकि इस स्कर्ट पर फ्रंट में प्लीटेड रफल डिजाइन ऐड की गई है। जो इसे सल्ट्री लुक दे रही है। भूमि का ये आउटफिट डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से लिया गया है।
4 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
जिसके साथ भूमि ने मोतियों और स्टोन से बना चोकर नेकपीस पहन रखा है। वहीं बात करें मेकअप की तो ड्यूई बेस मेकअप के साथ ही न्यूड शेड लिपस्टिक को मैच किया गया है। वहीं ब्राउन शेड आई शैडो बोल्ड लुक देने के लिए परफेक्ट दिख रहा है। वहीं भूमि ने इन तस्वीरों को साझा करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है 24 कैरेट। जिसे देखने के बाद फैंस इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं।
5 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : instagram/bhumipednekar
पिछले दिनों ही भूमि के बोल्ड लुक की तस्वीरें सुर्खियों में थी। जिसमे वो थाई हाई स्लिट गाउन के साथ रेडी थी। जिसकी प्लजिंग वी नेकलाइन और शोल्डर पर रफल लुक इसे सेसी बना रहा था।