फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में यात्रा के दौरान भी चमकेगी त्वचा, बस अपनाने होंगे ये पांच टिप्स

Wed, 06 Nov 2019 12:22 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 06 Nov 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
best skin care routine while traveling

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और इसी के साथ त्वचा का खास ख्याल रखने वाला समय भी आ चुका है। यूं तो अक्सर त्वचा का ख्याल रखना हम भूल जाते हैं लेकिन यहां सवाल है कि सर्दियों में अगर आप ट्रिप पर जा रहे हैं तो त्वचा ख्याल कैसे रखेंगे? यात्रा करते वक्त हो सकता है कि आपके पास सारे स्किन केयर प्रोडक्ट्स ना हों, या आपको समय ना मिले कि आप  पूरा स्किन केयर रूटीन फॉलो करें, लेकिन आप बेसिक स्किन केयर तो अपना ही सकती हैं। जब भी यात्रा करें या शहर से बाहर जाएं तो कुछ टिप्स को अपनाकर त्वचा का खयाल रख सकती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये टिप्स जो यात्रा के दौरान आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। 

best skin care routine while traveling
- फोटो : pixabay
हो सकता है कि घूमते वक्त आपको समय ना मिले या आप भूल जाएं लेकिन इस रूटीन को बिल्कुल ना छोड़ें। स्किन से धूल-मिट्टी, गंदगी और प्रदूषण निकालने के लिए इसे साफ करना बेहद जरूरी है। इसलिए चेहरे को दिन में दो बार धुलें। एक बार सोने से पहले फेस वॉश जरूर करें। 
best skin care routine while traveling
आजकल लगभग हर कॉस्मेटिक ब्रांड के ट्रैवल साइज प्रोडक्ट बाजार में मौजूद हैं। अगर आप ज्यादा सामान नहीं पैक करना चाहती हैं तो ट्रैवल साइज प्रोडक्ट्स अपने साथ रखें। इससे आप त्वचा का पूरा ख्याल रख पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
best skin care routine while traveling
- फोटो : Facebook
आप जहां भी जाएं एक मॉइश्चराइजर अपने साथ जरूर रखें। हाथ धोने, चेहरा धोने या शावर लेने के बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करना ना भूलें। ऐसा ना करने से त्वचा की नमी खो सकती है। रात को सोने से पहले भी चेहरे, हाथ, पैरों पर मॉइश्चराइजर या बॉडी लोशन जरूर लगाएं। 
 
विज्ञापन
best skin care routine while traveling
चाहे आप किसी भी जगह जा हों, ठंडी हो या गर्मी, हर स्थिति में त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। ऐसा ना करने से त्वचा पर ब्लैक स्पॉट, सनबर्न और डार्क स्पॉट होने की आशंका होती है और अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो ये समस्याएं अधिक बढ़ सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed