प्रियंका चोपड़ा दिल से देसी गर्ल हैं। ये तो मानना पड़ेगा, तभी तो विदेश में रहने के बाद ही वो अक्सर अपने त्योहार मनाते दिख जाती हैं। एक बार फिर उनका देसी लुक सामने आया है। जिसे देखने के बाद फैंस कह रहे हैं देसी गर्ल इज बैक। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर सामने आई है। जिसमे वो साड़ी पहने दिख रही है। करवा चौथ की पूजा से पहले ही प्रियंका चोपड़ा का देसी लुक खूबसूरत दिख रहा है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से प्रियंका विदेश में बस गई हैं। हालांकि काम के सिलसिले में वो भारत आती जाती रहती हैं।
Priyanka Chopra: करवा चौथ से पहले ही देसी अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा,पीली साड़ी में आईं नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन