फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर इन टिप्स के साथ करें पेडिक्योर, पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Mon, 05 Aug 2019 10:31 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 05 Aug 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
you can get soft feet at home with these home made remedies

चेहरे की त्वचा और खूबसूरती का ख्याल तो सभी रखते हैं, लेकिन बात जब पैरों की आती है तो बहुत कम लोग ही इस पर ध्यान देते हैं। पैरों की खूबसूरती निखारने के लिए आपको बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो कर आप अपने पैरों को नर्म, मुलायम और सुंदर बना सकते हैं...

 

you can get soft feet at home with these home made remedies
- फोटो : pixa

पेडिक्योर करने से पैरों की गंदगी तो साफ होती है साथ ही धूल, मिट्टी और फंगस से भी छुटकारा मिल जाता है। अगर आप इसे पार्लर में कराने जाते हैं तो इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है। आइए जानते हैं पैरों को सुंदर बनाने के लिए घर पर किस तरह पेडिक्योर करें...

you can get soft feet at home with these home made remedies
मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट 
पैरों की डेड स्किन से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। इस पैक को बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में नीम का पाउडर और लैवेंडर ऑयल मिलाकर पेस्ट बनाएं और पैरों पर और उंगलियों के बीच के हिस्से में अच्छी तरह से लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पैरों को पानी से धो लें। पैर मुलायम हो जाएंगे।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन
you can get soft feet at home with these home made remedies
- फोटो : pixa

नींबू का रस लगाएं 
नींबू नेचुरल ऐस्ट्रिन्जेंट का काम करता है जो सभी तरह के संक्रमण से बचाता है। अगर पैरों में बारिश की वजह से खुजली और बदबू महसूस हो रही हो तो नींबू के रस में विनेगर और ग्लिसरीन को मिलाकर पैरों पर लगाएं या थो़ड़ी देर मसाज करें। ऐसा करने से पैरों में आपके चमक आएगी और बारिश की वजह से होने वाली खुजली से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
you can get soft feet at home with these home made remedies
- फोटो : pixa
लोशन से करें मसाज
गुनगने पानी में थोड़ी देर पैरों को डुबोकर रखें और उसके बाद प्यूमिक स्टोन से सफाई करें। पैर जब अच्छे से सूख जाए तो उसमें मॉइस्चराइजिंग लोशन लगाएं। पैरों को मुलायम और चिकना बनाने के लिए लैक्टिक एसिड और ग्लाइकॉलिक एसिड युक्त लोशन का इस्तेमाल करें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed