फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे पर जमी चर्बी से हैं परेशान? तो रोजाना करें ये चार फेस योग, मिलेंगे गजब के फायदे

Mon, 06 Sep 2021 02:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 06 Sep 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
Yoga tips These four yogaasan will accumulate fat on the face
फेस पर जमी चर्बी दूर करने के योगासन - फोटो : istock

आज के दौर में सबसे बड़ा चैलेंज है खुद को स्वस्थ रखना, क्योंकि जिस तरह से बीमारियां सामने आ रही हैं। ऐसे में हर किसी को अपने स्वास्थ्य की चिंता लगी रहती है। इसलिए जरूरी है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा खानपान लिया जाए, एक अच्छी डाइट फॉलो की जाए और एक अच्छी दिनचर्या को अपनाकर भी आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। लेकिन इन सबके साथ ही सबसे जरूरी है कि योग किया जाए, क्योंकि योग हमारे तन-मन को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है। यही नहीं, आजकल देखा जा रहा है कि लोग अपने चेहरे पर होने वाले फेस डबल चिन की समस्या से भी जूझ रहे हैं, जिसके लिए लोग काफी कुछ करते हैं, लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ फेस योग करें, ताकि इससे आपके चेहरे की चर्बी कम हो सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Yoga tips These four yogaasan will accumulate fat on the face
फेस पर जमी चर्बी दूर करने के योगासन - फोटो : istock

ऐसे करें ये योगा

पहला योग


इसे करने के लिए आपको अपने गालों को अंदर की तरफ करना है और इसे लगभग 30 सेकंड तक या इससे ज्यादा (जितना आप सहन कर सकते हैं) तक करना है। इसके बाद अपने चेहरे को थोड़ा सा आराम दें और लगभग पांच बार इसे जरूर दोहराएं। ये बिल्कुल उस तरह है, जैसे आप सेल्फी लेते समय पाउट बनाते हैं।

Yoga tips These four yogaasan will accumulate fat on the face
फेस पर जमी चर्बी दूर करने के योगासन - फोटो : istock

दूसरा योगा

  • इसमें आपको पैरों को पीछे की तरफ मोड़ना है और अपनी हथेलियों को अपनी जांघों पर रखना है। इस दौरान अपनी पीठ को सीधा रखते हुए जीभ को बाहर निकालकर जितना हो सके फैलाएं। बस ध्यान रहे कि मांसपेशियों पर दबाव न पड़े। इसके बाद एक गहरी सांंस लें और अपनी सांस छोड़ें, और इसके बाद इसे लगभग पांच बार जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga tips These four yogaasan will accumulate fat on the face
फेस पर जमी चर्बी दूर करने के योगासन - फोटो : istock

तीसरा योगा

  • आपको इसमें अपने मुंह में पानी की तरह ही हवा भरनी है और फिर कुल्ला करना है। हवा को दाईं, बाईं और ऊपर की तरफ ले जाएं। लगभग 30 सेकंड ऐसा करने के बाद सांस छोड़ें और फिर पांच बार इसे दोहराएं।
विज्ञापन
Yoga tips These four yogaasan will accumulate fat on the face
फेस पर जमी चर्बी दूर करने के योगासन - फोटो : istock

चौथा योगा

  • आपको अपनी ठोड़ी को ऊपर उठाकर छत की तरफ देखना है। इस दौरान आपको लगभग 15 सेकंड के लिए लगातार खोलना और बंद करना है। इसके बाद अपने चेहरे को नीचे की तरफ लाएं और थोड़ा सा आराम करें। इसके बाद फिर से पांच बार इसे दोहराएं। इससे आपके फेस पर जमा चर्बी हटने में मदद मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed