Winter Skin Care Tips: दिसंबर का महीना चल रहा है, ऐसे में कम आद्रता वजह से लोगों की स्किन काफी ड्राई होने लगी है। कई बार तो स्किन इतनी रूखी हो जाती है, कि त्वचा पर पपड़ी जमने लगती है और ये रूसी की ही तरह झड़ती भी है। यही वजह है कि सर्दी के मौसम में त्वचा का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए।
वैसे तो इस मौसम में हर स्किन टाइप के हिसाब से बॉडी लोशन मिलते हैं, जोकि त्वचा की नमी बरकरार रखते हैं, लेकिन बावजूद इसके बहुत से लोग घरेलू नुस्खों पर काफी भरोसा करते हैं। ऐसे में बहुत से लोग कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल भी कर लेते हैं, जिनकी वजह से उनकी त्वचा और ज्यादा रूखी हो जाती है।
इसी को देखते हुए हम यहां आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सर्दियों में इस्तेमाल गलती से भी न करें। यदि करने जा रहे हैं तो इस्तेमाल करने से पहले आपको एक बार जरूर पैच टेस्ट कर लें।
2 of 7
एल्कोहल-बेस्ड प्रोडक्ट्स
- फोटो : Adobe stock
एल्कोहल-बेस्ड प्रोडक्ट्स
सर्दी के मौसम में कभी भी एल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें। ये त्वचा को और अधिक रूखा बना सकता है। टोनर या अन्य स्किनकेयर प्रोडक्ट्स चुनते समय यह सुनिश्चित करें कि वे एल्कोहल-फ्री हों, ताकि इसकी वजह से त्वचा पर कोई असर न पड़े।
3 of 7
गर्म पानी से न धोएंं चेहरा
- फोटो : Adobe stock
गर्म पानी से न धोएं चेहरा
चेहरे को धोने या साफ करने के लिए अत्यधिक गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। यह त्वचा के नेचुरल ऑयल को छीन लेता है, जिससे त्वचा और ज्यादा ड्राई हो सकती है। इसलिए हमेशा कदम हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
4 of 7
हार्श स्क्रब
- फोटो : Adobe stock
हार्श स्क्रब
सर्दी के मौसम में कभी भी कड़े स्क्रब्स का इस्तेमाल न करें। ये त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं और सर्दियों में त्वचा को अधिक संवेदनशील बना सकते हैं। इसके बजाय, हल्के और मॉइस्चराइजिंग स्क्रब्स का उपयोग करें।
5 of 7
नींबू का रस
- फोटो : Freepik
नींबू का रस
इस मौसम में नींबू रस का उपयोग चेहरे पर न करें। ये त्वचा को और अधिक सूखा बना सकते हैं और ठंड में जलन पैदा कर सकते हैं। यदि आपको ये सूट करता है तो एक बार सर्दियों में पैच टेस्ट करके देख लें, तभी इसका इस्तेमाल करें।