Coffee In Skin Care: आजकल प्रदूषण काफी बढ़ गया है, ऐसे में त्वचा का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। त्वचा का ध्यान रखने के लिए बाजार में तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट आते हैं, जो चेहरा दमकाने में काफी मदद करते हैं। लेकिन यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा है तो हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से चेहरा खिल उठेगा।
यहां हम बात कर रहे हैं कॉफी की, तो कॉफी के इस्तेमाल से आप कई तरह से अपने चेहरे को चमका सकते हैं। यहां हम आपको कॉफी के इस्तेमाल के कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, ताकि आपका चेहरा प्राकृतिक रूप से ग्लो करे और आपको मेकअप की जरूरत न पड़े।
2 of 6
फेस स्क्रब बनाएं
- फोटो : Adobe stock
फेस स्क्रब बनाएं
कॉफी का पाउडर एक अच्छा नैचुरल एक्सफोलिएटर है। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से फेस स्क्रब बना सकते हैं। कॉफी से बने फेस स्क्रब के इस्तेमाल से डेड स्किन हटती है और त्वचा चमकदार बनती है। इसे बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर और 1 बड़ा चम्मच शहद या दही को एक साथ मिक्स करके स्क्रब बनाएं। इस स्क्रब को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 5-10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
3 of 6
फेस पैक
- फोटो : Adobe stock
फेस पैक
कॉफी के एंटीऑक्सिडेंट स्किन को रिफ्रेश करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप इसका फेस पैक भी तैयार कर सकते हैं। इसका फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर और 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल को एक कटोरी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद धो लें।
4 of 6
आई मास्क
- फोटो : Adobe stock
आई मास्क
यदि आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो आप कॉफी की मदद से आई मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके आंखों के नीचे लगाएं। 10-15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
5 of 6
बॉडी स्क्रब
- फोटो : Adobe stock
बॉडी स्क्रब
कॉफी से बना बॉडी स्क्रब त्वचा को एक्सफोलिएट कर चिकना और मुलायम बनाता है। इसे बनाने के लिए 1/2 कप कॉफी पाउडर , 1/4 कप नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी। दोनों चीजों को सही से मिक्स करने के बाद नहाने से पहले स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। सर्कुलर मोशन में मसाज करें और फिर पानी से धो लें।