फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: बाल हो रहे हैं डैमेज तो करें ये काम, सिल्की-शाइनी बाल देखकर लोग करेंगे तारीफ

Tue, 17 Dec 2024 02:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 17 Dec 2024 02:17 PM IST
सार

अगर आपके बाल डैमेज हो रहे हैं, तो उन्हें ठीक करने के लिए आप निम्नलिखित उपाय अपना सकते हैं। 
 

विज्ञापन
damaged hair care tips at home In hindi
बाल हो रहे हैं डैमेज तो करें ये काम - फोटो : Adobe stock

Hair Care Tips: लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लुक को स्टाइलिश बनाने में उनके बालों का काफी योगदान होता है। हर कोई ये चाहता है कि उनके बाल घने, काले और शाइनी रहें। लेकिन मौसम में बदलाव और प्रदूषण की वजह से बालों का हमेशा चमकते और लहराते रहना काफी मुश्किल होता जा रहा है। खासतौर पर जिनके बाल लंबे होते हैं, उन्हें तो अपने बालों का खास ध्यान रखना पड़ता है।



यदि आप भी डैमेज बालों से परेशान हैं तो आपको भी ध्यान रखने की जरूरत है। डैमेज बालों की देखभाल के लिए नीचे कुछ सुझाव दिए गए हैं, जो आपके बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद करेंगे। इसके अलावा अगर बाल डैमेज ज्यादा है, तो एक हेयर स्पेशलिस्ट (डर्मेटोलॉजिस्ट) से सलाह लें, ताकि इसका सही से ध्यान रखा जा सके। 

damaged hair care tips at home In hindi
सही होना चाहिए शैंपू और कंडीशनर - फोटो : Adobe stock

सही होना चाहिए शैंपू और कंडीशनर

यदि आप नहीं चाहते कि आपके बाल डैमेज हो रहे हैं तो हमेशा अपने बालों के टाइप के अनुसार शैम्पू और कंडीशनर का चुनाव करें। अगर बाल ड्राई या डैमेज हैं, तो मॉइस्चराइजिंग शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें, ताकि आपके डैमेज हेयर को पोषण मिल सके।

damaged hair care tips at home In hindi
हीटिंग टूल्स से रखें दूर - फोटो : iStock

हीटिंग टूल्स से रखें दूर

आजकल लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी बालों को स्टाइल करने के लिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। आप भी बालों को ज्यादा हीटिंग टूल्स जैसे स्ट्रेटनर, कर्लर या ड्रायर से बचाएं। अगर इनका उपयोग करना हो, तो हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
damaged hair care tips at home In hindi
हेयर मास्क और तेल है जरूरी - फोटो : Adobe stock

हेयर मास्क और तेल है जरूरी

बालों में पोषण देना चाहते हैं तो सप्ताह में एक-दो बार हेयर मास्क लगाना और बालों को अच्छे से तेल लगाना जरूरी है। नारियल तेल, आर्गन तेल, जैतून का तेल, या बादाम तेल बालों को पोषण देते हैं और डैमेज को कम करते हैं। इसलिए आप इन तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मास्क भी आप घर पर तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
damaged hair care tips at home In hindi
ठंडे पानी का करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock

ठंडे पानी का करें इस्तेमाल

सर्दी का मौसम है, ऐसे में लोग बालों को गर्म पानी से धोते हैं। जबकि गर्म पानी बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। बालों को ठंडे पानी से धोने से उनकी नमी बनी रहती है। इसलिए हमेशा बाल धोने के लिए ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed