फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: चाहिए बेदाग त्वचा तो चेहरे पर करें इन फलों और सब्जियों का इस्तेमाल, कुछ ही समय में दिखेगा असर

Wed, 26 Jul 2023 01:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 26 Jul 2023 01:58 PM IST
सार

अगर आप घरेलू नुस्खे अपनाकर चेहरे पर निखार पाना चाहती हैं तो इन फलों और सब्जियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
which fruits and vegetables is good for skin care at home in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

Skin Care: चेहरे पर निखार के लिए लोग ना जानें क्या-क्या करते। चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई ये चाहता है कि उनका चेहरा हमेशा दमकता रहे। उस पर किसी तरह का कोई दाग-धब्बा ना हो। वैसे तो लोग इसके लिए पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। ग्लोइंग त्वचा के लिए बाजार में कई तरह के महंगे प्रोडक्ट मिलते हैं, जो लोगों के स्किन टाइप के हिसाब से उपलब्ध होते हैं, पर कई लोग ऐसे होते हैं जो चेहरे के निखार के लिए पैसे खर्च करने से कतराते हैं। 



जो लोग पार्लर नहीं जाते, वो घर पर ही त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे फल और सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप घर पर दमकती त्वचा पा सकते हैं। दरअसल, इन सब्जियों और फलों में मौजूद तत्व आपकी त्वचा को अंदर से साफ करते हैं और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं। 

which fruits and vegetables is good for skin care at home in hindi
tomato - फोटो : tomato

टमाटर

अगर आप चेहरे की टैनिंग और दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी और लाइकोपीन बढ़ती उम्र में होने वाली चेहरे की परेशानियों से भी छुटकारा दिलाते हैं। 

which fruits and vegetables is good for skin care at home in hindi
lemon on skin

नींबू

नींबू में भरपूर तौर पर विटामिन-सी पाया जाता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व भी मौजूद होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
which fruits and vegetables is good for skin care at home in hindi
carrot - फोटो : social media
गाजर

क्या आप जानते हैं कि त्वचा पर गाजर का इस्तेमाल करके आप ऑयली स्किन प्रॉब्लम से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए गाजर के जूस में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिक्स करें। ये मिक्चर आपके चेहरे की कई परेशानियों को दूर करता है।
विज्ञापन
which fruits and vegetables is good for skin care at home in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केला 

खाने के साथ-साथ केला त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक है। इसका फेस मास्क तैयार करके आप चेहरे को चमका सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed