{"_id":"68ad61a35e26f296fb02241e","slug":"what-is-fermented-skin-care-in-hindi-fermented-skin-care-kya-hai-2025-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fermented Skin Care: भारत में बढ़ता फर्मेंटेड स्किन केयर का क्रेज, जानिए कैसे करता है त्वचा को जवान ?","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Fermented Skin Care: भारत में बढ़ता फर्मेंटेड स्किन केयर का क्रेज, जानिए कैसे करता है त्वचा को जवान ?
Tue, 26 Aug 2025 01:26 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:26 PM IST
सार
What Is Fermented Skin Care: बदलते दौर में स्किन केयर करने के तरीके में भी काफी बदलाव आया है। आज-कल लोगों को फर्मेंटेड स्किन केयर काफी भा रहा है। आइए आपको भी इस बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
फर्मेंटेड स्किन केयर
- फोटो : Adobe stock
What Is Fermented Skin Care: बदलते समय के साथ स्किन केयर की दुनिया में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। अब लोग सिर्फ क्रीम या लोशन तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि त्वचा की गहराई से देखभाल करने वाले विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं।
क्या होता है फर्मेंटेड स्किन केयर ?
- फोटो : Adobe stock
क्या होता है फर्मेंटेड स्किन केयर ?
अब सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर ये फर्मेंटेड स्किन केयर है क्या ? ये उन लोगों के लिए बेहद लाभदायक है, जो प्राकृतिक चीजों पर भरोसा करते हैं। स्किन केयर की इस प्रक्रिया में प्रोडक्ट्स को फर्मेंट किया जाता है, यानी कि इसे किण्वन की प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे ये ज्यादा असरदार हो जाते हैं।

कैसे करता है काम ?
- फोटो : Adobe stock
कैसे करता है काम ?
अब बारी आती है ये जानने की कि आखिर ये फर्मेंटेड स्किन केयर काम कैसे करता है ? तो उसके लिए प्राकृतिक इंग्रेडिएंट को बैक्टीरिया, यीस्ट या एंजाइम्स की मदद से तोड़ा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस प्रक्रिया के बाद ये तत्व और भी ज्यादा आसानी से त्वचा तक पहुंचते हैं और स्किन को लाभ पहुंचाते हैं। आर्युवेद में भी फर्मेंटेड उत्पादों को स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। इसलिए इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है।

फर्मेंटेड स्किन केयर में इस्तेमाल किए जाने वाले तत्व
- फोटो : Adobe stock
फर्मेंटेड स्किन केयर में इस्तेमाल किए जाने वाले तत्व
इस स्किन केयर में कुछ चीजों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। इन चीजों में फर्मेंटेड राइस वॉटर, फर्मेंटेड ग्रीन टी, फर्मेंटेड सोया, गैलैक्टोमाइसिस शामिल हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से ही ज्यादातर लोग फर्मेंटेड स्किन केयर अपनाते हैं।

मिलते हैं क्या फायदे
- फोटो : Adobe stock
मिलते हैं क्या फायदे
- त्वचा को हाइड्रेट करता है
- ऐंटी-एजिंग में मददगार
- त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ाता है
- स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाता है