फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

What Is Botox: क्या होता है बोटोक्स ? त्वचा के लिए ये फायदेमंद है या नुकसानदायक, जानें इसके बारे में

Wed, 19 Feb 2025 05:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 19 Feb 2025 05:04 PM IST
सार

आजकल कम उम्र में ही लोगों को झुर्रियां, फाइन लाइंस, पिगमेंटेशन आदि समस्याएं त्वचा पर दिखने लगती हैं, ऐसे में कई स्किन ट्रीटमेंट्स हैं जो इन परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं। बोटोक्स भी इन्हीं ट्रीटमेंट में शामिल है। 

विज्ञापन
what is botox treatment for face in hindi kya botox skin ke liye achha hota hai
क्या होता है बोटोक्स ? - फोटो : अमर उजाला

What Is Botox: आजकल कम उम्र में ही लोग चेहरे पर झुर्रियों और फाइन लाइंस से परेशान होने लगते हैं। इनकी वजह से कम उम्र में ही चेहरा बूढ़ा और अजीब दिखने लगता है। ऐसे में लोग इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ-साथ पार्लर में तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट भी करे जाते हैं, जो त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करते हैं।



इन्हीं ट्रीटमेंट्स में बोटोक्स ट्रीटमेंट भी शामिल है। ये ट्रीटमेंट आजकल काफी ट्रेंड में है, जिसे बॉलीवुड की अभिनेत्रियां काफी पसंद करती हैं। यदि आप भी इसके बारे में सोच रही हैं तो पहले इसके बारे में अच्छे से जान लें तभी कुछ फैसला लें। 

what is botox treatment for face in hindi kya botox skin ke liye achha hota hai
क्या होता है बोटोक्स ? - फोटो : Adobe stock

क्या होता है बोटोक्स?

बोटोक्स के फायदे और नुकसानों के बारे में बात करने से पहले ये जान लें कि आखिर ये बोटोक्स होता क्या है ? दरअसल, ये एक ऐसा स्किन केयर ट्रीटमेंट होता है, जो त्वचा की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मददगार रहता है।

इसे बोटुलिनम टॉक्सिन नामक एक न्यूरोटॉक्सिन से बनाया जाता है, जो नसों को अस्थायी रूप से सुन्न कर देता है और मांसपेशियों की गतिविधि को रोकता है। इससे त्वचा पर होने वाली झुर्रियां थम जाती हैं, जिस वजह से चेहरा यंग दिखता है। 

what is botox treatment for face in hindi kya botox skin ke liye achha hota hai
क्या होती है बोटॉक्स ट्रीटमेंट की प्रक्रिया ? - फोटो : Adobe stock

क्या होती है बोटॉक्स ट्रीटमेंट की प्रक्रिया ? 

यदि आप बोटोक्स ट्रीटमेंट लेने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले किसी अच्छे डॉक्टर के बारे में पता लगाएं। कोई भी अच्छा डॉक्टर पहले ये चेक करेगा कि आपकी त्वचा को कितने बोटोक्स की जरूरत है। इसके अलावा वो आपकी एलर्जी के बारे में भी पता लगाएगा, ताकि आपको किसी तरह की दिक्कत न हो।

चेहरे को सुन्न करने के बाद डॉक्टर पतली सुई की मदद से बोटोक्स को मांसपेशियों में इंजेक्ट करते हैं। ये इंजेक्शन माथे, आंखों के आसपास , भौंहों के बीच और अन्य झुर्रियों वाली जगहों पर लगाए जा सकते हैं। इस प्रक्रिया को पूरा होने में आधे घंटे का समय भी लग सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
what is botox treatment for face in hindi kya botox skin ke liye achha hota hai
क्या होते हैं फायदे - फोटो : Adobe stock

क्या होते हैं फायदे

बात करें बोटोक्स ट्रीटमेंट के फायदों की तो ये चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को स्मूद करता है, जिससे स्किन जवां लगती है। आप एक बार ये ट्रीटमेंट लेकर 5-6 महीने तक आराम कर सकते हैं, क्योंकि इसका असर आराम से 6 महीने तक रहता है। बिना किसी बड़ी सर्जरी के सुंदर और ग्लोइंग स्किन पाने का तरीका है।   

विज्ञापन
what is botox treatment for face in hindi kya botox skin ke liye achha hota hai
बोटोक्स के नुकसान - फोटो : Adobe stock

बोटोक्स के नुकसान

यदि किसी ट्रीटमेंट के फायदे होते हैं तो इसके नुकसान होना भी स्वाभाविक हैं। कई बार ऐसा देखा जाता है कि बोटोक्स इंजेक्शन की वजह से कुछ लोगों को सिरदर्द, सूजन, हल्का दर्द या एलर्जी का सामना करना पड़ता है। अधिक मात्रा बोटोक्स कराने से चेहरे के एक्सप्रेशन बदल सकते हैं। यानि कि इससे चेहरा अनेचुरल लगने लगेगा। इसलिए हमेशा किसी अनुभवी डॉक्टर से ही बोटोक्स करवाना चाहिए, क्योंकि गलत इंजेक्शन देने से मांसपेशियों पर बुरा असर पड़ सकता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed