Valentine Day 2025: कल वैलेंटाइन डे है, जिसका इंतजार युवाओं को सबसे ज्यादा रहता है। इस खास दिन को खास बनाने के लिए लोगों ने आज से तैयारी शुरू कर देगी होगी। सभी ने अभी से सोच लिया होगा कि वो कहां जाएंगे, कैसे अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास कराएंगे। पर, क्या आपने खुद के लिए कुछ किया ?
{"_id":"67adccfc31a4fce64f05e7aa","slug":"valentine-day-2025-easy-tips-for-instant-glow-over-a-night-2025-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन चाहिए दमकता चेहरा तो आज रात कर लें ये पांच काम","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन चाहिए दमकता चेहरा तो आज रात कर लें ये पांच काम
Thu, 13 Feb 2025 05:09 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 13 Feb 2025 05:09 PM IST
सार
यदि आप रात भर में ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं, तो आज रात इन पांच चीजों को चेहरे पर लगा लें। इससे सुबह आपका चेहरा खिल उठेगा।
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे के दिन चाहिए दमकता चेहरा तो आज रात कर लें ये पांच काम
- फोटो : Instagram
-
- 1
-
Link Copied
हल्दी और दही फेस पैक
- फोटो : इंस्टाग्राम
हल्दी और दही फेस पैक
- हल्दी और दही में कई तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
- ऐसे में आप सबसे पहले 1 चम्मच दही में चुटकीभर हल्दी मिलाएं।
- अब इस पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- इसको लगाने से एक दिन में चेहरा चमकने लगेगा।
ऐलोवेरा और विटामिन E फेस पैक
- फोटो : Adobe stock
ऐलोवेरा और विटामिन E फेस पैक
- ये पैक भी इंस्टेंट ग्लो के लिए काफी अच्छा रहता है।
- इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच फ्रेश ऐलोवेरा जेल लें और उसमें 1 विटामिन E कैप्सूल का तेल मिलाएं।
- कुछ देर इस पैक से हल्के हाथों से मसाज करें और रातभर छोड़ दें।
- इससे सुबह आपकी त्वचा काफी मुलायम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहद और बेसन फेस पैक
- फोटो : इंस्टाग्राम
शहद और बेसन फेस पैक
- डीप क्लीनिंग और ग्लो के लिए इस पैक का इस्तेमाल करें।
- ये पैक रातभर में मुंहासे को भी दूर कर सकता है।
- इस्तेमाल के लिए 1 चम्मच बेसन में आधा चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं।
- पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से मसाज करके धो लें।
विज्ञापन
बादाम और दूध फेस पैक
- फोटो : istock
बादाम और दूध फेस पैक
- यदि एक दिन में सॉफ्ट और ब्राइट स्किन चाहिए तो इस पैक का इस्तेमाल करें।
- इस्तेमाल के लिए 4-5 बादाम को थोड़ी देर भिगोकर बारीक पीस लें।
- बादाम को पीसने के बाद 1 चम्मच दूध मिलाएं और फिर पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं।
- कुछ देर मसाज करें और चेहरा धो लें।