फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालों की हर तरह की परेशानी को छू मंतर कर देगा करी पत्ता, इस तरह करें इस्तेमाल

Sun, 04 Aug 2019 07:40 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 04 Aug 2019 07:40 AM IST
विज्ञापन
using curry leaves you can stop hair fall
बालों का झड़ना आजकल आम समस्या हो गई है, लेकिन असली समस्या तब होती है जब सिर पर नए बाल न उगेंगे। अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हो चुके हैं तो ये खाने में इस्तेमाल होने वाला करी पत्ता आपकी मदद कर सकता है...
using curry leaves you can stop hair fall
- फोटो : getty images
करी पत्ते में फॉलिक एसिड, फास्फोरस और विटामिन ई जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आपके बाल प्रदूषण की वजह से बहुत पतले हो गए हैं या समय से पहले सफेद हो गए हैं तो करी पत्ता आपकी इन परेशानियों को दूर करने में भी मदद करेगा।
using curry leaves you can stop hair fall
leaves - फोटो : pixa
करी पत्ते का पेस्ट बनाकर करें इस्तेमाल
करी पत्ते को मीठी नीम भी कहते हैं। बालों पर लगाने के लिए आप इसकी पत्तियों को सुखाकर उसे पीस लें। अब इस पाउडर का पेस्ट बनाएं और बालों की जड़ों में लगाएं। जब ये सूख जाएं तो अच्छे से बालों को धो दें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
using curry leaves you can stop hair fall
- फोटो : pixa
जैतून के तेल के साथ करें प्रयोग
करी पत्ते के पाउडर को जैतून के तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। बालों की जड़ों में अच्छे से लगाने के बाद इसे धो लें। जैतून के साथ मिलाकर लगाने से करी पत्ते के साथ ही इस तेल के पोषक तत्व भी आपको मिल जाएंगे।
विज्ञापन
using curry leaves you can stop hair fall
- फोटो : pixa
नारियल के तेल के साथ

नारियल के तेल में करी पत्ते को डालकर 7 से 10 मिनट तक उबाल लें। ऐसा करने से पत्ते के सारे तत्व तेल में आ जाएगें। ठंडा करके इस तेल को बालों की जड़ों में लगाएं और धीरे धीरे मसाज करें। एक घंटे के बाद जब बाल तेल को अच्छे से सोख लें तो फिर शैंपू करके बालों को धो लें।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed