फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दांतो से तंबाकू के दाग हटाने में मदद करेंगी किचन में रखी ये 3 चीजे, चुटकियों में लौटेगी चमक

Tue, 13 Aug 2019 07:35 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 13 Aug 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
tips to remove tobacco stains from teeth
white teeth

तनाव भरी जिंदगी में लोग स्ट्रेस से राहत पाने के लिए सिगरेट और तंबाकू का सहारा लेना आम समझते हैं, तो वहीं ऐसे भी लोग हैं जो स्टाइल के लिए धुआ उड़ाते हैं।  तंबाकू और गुटखा दोनों के सेवन से ही दातों पर कालापन जमा होता है। दांतों पर पड़े ये निशान देखने में तो बुरे लगते ही हैं, इन्हें लाख कोशिशों के बाद भी हटाना आसान नहीं होता। ऐसे में कई बार आपको शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती होगी। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे अपने दांतों की सफेदी को वापस पा सकते हैं।

tips to remove tobacco stains from teeth
brushing teeth

अच्छे से करें ब्रेश
सबसे पहली बात जो आपको ध्यान रखनी वो यह कि दिन में दो बार दांतों को अच्छी तरह से ब्रश जरूर करें। इसके साथ ही माउथ वॉश और दिन में 1 बार मुंह में फ्लॉस करना चाहिए। इसके अलावा जीभ की सफाई करना न भूलें। ऐसा करने से दांतों पर जमी गंदगी धीरे-धीरे साफ होने लगेगी। जब भी तंबाकू का सेवन करें उसके बाद उंगलियों से रगड़कर कुल्ला करना न भूलें। 

tips to remove tobacco stains from teeth
turmeric

हल्दी भी करेगी मदद
हल्दी में सरसों का तेल और नमक मिलाकर दांतों पर ब्रश की तरह इस्तेमाल करें। ऐसा करने से दांतों का पीलापन साफ होगा और मजबूती भी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips to remove tobacco stains from teeth
baking soda

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा भी सिगरेट और गुटखे से दांतों के पीलेपन को दूर भगाने में मददगार साबित होता है। ब्रश करने के बाद बेकिंग सोडा थोड़ा सा लेकर दांतों पर रगड़े ऐसा करने से दांत साफ हो जाएंगे।

विज्ञापन
tips to remove tobacco stains from teeth
carrot

रोजाना गाजर खाएं
कच्चे फल सब्जियां खाना सेहत के साथ-साथ दांतों के लिए भी फायदेमंद होती है। रोजाना एक कच्ची गाजर को दांतों से काटकर खाएं और चबाएं। गाजर में मौजूद रेशे दांतों को साफ करने में सहायक होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed