फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips For Korean Glass Skin: चेहरे की चमक को कई गुना बढ़ा देगा चावल, उपयोग का तरीका भी है बेहद आसान

Sat, 24 May 2025 10:06 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 24 May 2025 10:06 AM IST
सार

Tips For Korean Glass Skin: यदि आप भी कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहते हैं तो इसमें सिर्फ चावल आपकी मदद कर सकता है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Tips For Korean Glass Skin in hindi glowing skin ke liye kya kar sakte hain
चेहरे की चमक को कई गुना बढ़ा देगा चावल - फोटो : Adobe stock
Tips For Korean Glass Skin: अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग न जानें कितने स्किन केयर ट्रीटमेंट ट्राई करते हैं। हर तरह की स्किन के लिए अलग अलग तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट बाजार में मिलते हैं। जिनके इस्तेमाल से चेहरा एकदम खिल जाता है। बावजूद उन चीजों के बहुत से लोगों के चेहरे पर कुछ खास असर नहीं दिखता।


इसी के चलते हम आपको एक ऐसी सस्ती चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। इसके इस्तेमाल के लिए आपको सिर्फ चावल की जरूरत पड़ेगी। चावल के इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को ग्लॉस स्किन बना सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व चेहरे की डीप क्लींजिग करके उसे एकदम चमका देते हैं। तो आइए आपको भी बिना देर किए हुए चावल का इस्तेमाल करना बताते हैं, ताकि आपका चेहरा एकदम खिल उठे। 
Tips For Korean Glass Skin in hindi glowing skin ke liye kya kar sakte hain
कैसे करें इस्तेमाल ? - फोटो : freepik.com
कैसे करें इस्तेमाल ?

इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको सिर्फ चावल और पानी की जरूरत पड़ेगी। तो सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के चावलों को एक कटोरी में निकाल लें। अब इस कटोरी में पानी डालकर इसे रात भर के लिए ढक के रख दें। रातभर इसे ऐसे ही रखे रहने दें, ताकि चावल अच्छी तरह से फूल जाए।
Tips For Korean Glass Skin in hindi glowing skin ke liye kya kar sakte hain
कैसे करें इस्तेमाल ? - फोटो : Adobe stock
अगले दिन जब चावल फूल जाए तो इसे छान लें। चावलों को छानने के बाद इसी बारीक पीस लें। जब ये अच्छी तरह से पिस जाए तो इसे एक कांच के जार में स्टोर करके रख लें। ध्यान रखें कि ये चावल एकदम महीन होना चाहिए, वरना चेहरा छिल जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips For Korean Glass Skin in hindi glowing skin ke liye kya kar sakte hain
चेहरे पर अप्लाई करने का तरीका - फोटो : Adobe stock
चेहरे पर अप्लाई करने का तरीका

अब पिसे हुए इन चावलों को आपको अपने चेहरे पर अप्लाई करना है। इसके लिए सबसे पहले तो किसी अच्छे क्लींजर की मदद से अपने चेहरे को साफ कर लें।
विज्ञापन
Tips For Korean Glass Skin in hindi glowing skin ke liye kya kar sakte hain
चेहरे पर अप्लाई करने का तरीका - फोटो : Adobe stock
गंदे चेहरे पर यदि आप इसे अप्लाई करेंगे तो इसका ज्यादा फर्फ देखने को नहीं मिलेगा। ऐसे में चेहरे को साफ करने के बाद इन पिसे हुए चावलों को हर रोज रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे के बाद चेहरे को साफ कर लें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed