Tips For Healthy Hair: आजकल के समय में बालों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो गया है। दरअसल, बदलते मौसम और प्रदूषण का असर सीधा बालों पर पड़ता है, जिसकी वजह से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं और धीरे-धीरे टूटने लगते हैं। ऐसे में बालों को मजबूत बनाने और उनकी चमक बरकरार रखने के लिए महिलाएं खासतौर पर काफी पैसे खर्च करती हैं।
अगर आप भी घर बैठे लंबे और घने बाल पाना चाहती हैं तो हमारे बताए हुए टिप्स फॉलो करें। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपके बाल रेशम जैसे लहराएंगे और साथ ही में वो जड़ से मजबूत भी होंगे। इन टिप्स को फॉलो करने का असर आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा। तो चलिए बिना देर किए आपको भी बताते हैं कि कैसे आप अपने बालों को बिना पैसे खर्च किए मजबूत बना सकती हैं।
2 of 6
5 टिप्स जो बालों को लंबा और घना बनाने में हैं मददगार
- फोटो : Adobe stock
स्कैल्प की मालिश
नियमित रूप से अगर आप स्कैल्प की मालिश करेंगी तो इससे सिर का रक्त संचार बढ़ेगा। रक्त संचार बढ़ने के बाद बालों की जड़ें और मजबूत होंगी, जिसकी वजह से हेयर ग्रोथ में भी इजाफा होगा। ऐसे में बिना सोचे हफ्ते में कम से कम तीन बार गुनगुने तेल से स्कैल्प की अच्छी तरह मालिश करें।
3 of 6
5 टिप्स जो बालों को लंबा और घना बनाने में हैं मददगार
- फोटो : Adobe stock
सफाई का रखें ध्यान
जिन महिलाओं के बाल लंबे होते हैं, वो अक्सर बाल धोने में आलस दिखाती हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप बालों को नियमित रूप से धोकर साफ रखेंगी तो बाल कम झड़ेंगे। बस ध्यान रखें कि सफाई के चक्कर में हर रोज भी बाल न धोएं, इससे उनकी प्राकृतिक चमक खोने लगेगी।
4 of 6
5 टिप्स जो बालों को लंबा और घना बनाने में हैं मददगार
- फोटो : Freepik
हीट स्टाइलिंग से रहें दूर
अगर चाहती हैं कि आपके बाल हमेशा लंबे, घने और शाइनी बने रहें तो हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर, और कर्लर जैसे हीट स्टाइलिंग टूल्स से दूर रहें। ये आपके बालों को कमजोर बना सकते हैं। इनके इस्तेमाल को कम करें और यदि जरूरी हो, तो हीट प्रोटेक्शन प्रोडक्ट का उपयोग करें।
5 of 6
5 टिप्स जो बालों को लंबा और घना बनाने में हैं मददगार
- फोटो : iStock
तौलिए से रगड़ें नहीं
महिलाएं अक्सर अपने बाल धोने के बाद उसे तौलिए से रगड़ कर सुखाती है, जबकि ये काफी गलत तरीका है। बालों को हमेशा प्राकृतिक रूप से ही सूखने दें। वरना आपके बाल कमजोर हो जाएंगे। तौलिए की जगह आप माइक्रो फाइबर के कपड़े का इस्तेमाल बाल सुखाने में कर सकती हैं।