फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में बचे हैं सिर्फ तीन महीने तो सभी होने वाली दुल्हनें जरूर अपनाएं पूरे दिन का ये 'चार्ट'

Thu, 12 Dec 2019 03:29 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 12 Dec 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
three months before marriage bride must follow healthy diet for glowing skin
- फोटो : instagram

अगर इस सीजन आप दुल्हन बनने वाली हैं तो आपके पास बहुत सारे काम होंगे। शॉपिंग से लेकर अगर जॉब करती हैं तो भागदौड़ करनी पड़ती होगी लेकिन इन सब के बीच दुल्हन वाला निखार आपको नहीं मिल पाता। ऐसे में घबराएं नहीं क्योंकि आज हम आपको वो टिप्स बताने जा रहे हैं जो होने वाली दुल्हनों के बेहद काम आएंगे। अगर आपकी शादी में सिर्फ तीन महीने बचे हैं, ऐसे में योग और जिम नहीं कर पाती हैं तो आपको अब से आगे की स्लाइड्स में दिए गए टिप्स आजमाने चाहिए। जिससे चेहरे पर निखार ही नहीं बल्कि शरीर में चुस्ती और बेहतर स्वास्थ्य भी बना रहेगा। 

three months before marriage bride must follow healthy diet for glowing skin
- फोटो : instagram
  • होने वाली दुल्हन के दिन की शुरुआत एक ग्लास पानी के साथ होनी चाहिए। अगर आपको प्लेन पानी पीने से दिक्कत है तो आप अदरक, नींबू, शहद गर्म पानी में मिलाकर ले सकती हैं। ग्रीन टी पीना भी बेहदर विकल्प है।
  • नाश्ते में हेल्दी लेकिन लो फैट डायट लें। जैसे पोहा, उपमा, ओट्स, सब्जियां या स्प्राउट्स।
  • नाश्ता लेने के 2 से 3 घंटे के बीच आप कुछ मौसमी फल या फ्रूट चाट का सेवन करें। इससे आपके शरीर में ऊर्जा और निखार दोनों बरकरार रहेगा।
three months before marriage bride must follow healthy diet for glowing skin
- फोटो : pixabay
  • लंच में एक बाजरा रोटी, आधा कप ब्राउन राइस, हरी सब्जियां और दाल का सेवन करें।
  • लंच के 2 से 3 घंटे बाद आप नारियल पानी और थोड़े मेवे का सेवन करें। इसमें आप काजू-बादाम-किशमिश और अखरोठ जरूर शामिल करें। आप चाहें तो जूस या शेक भी ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
three months before marriage bride must follow healthy diet for glowing skin
- फोटो : pixabay
  • शाम के वक्त आपको रोस्टेड मखाना, चना दाल, भीगे चने, बिना सेव की भेल, बिना मलाई का दूध लेना चाहिए।
  • रात के खाने में आपको सब्जी, खिचड़ी, दाल का चिल्ला या उबली हुई सब्जियां खानी चाहिए।सैलेड भी ले सकती हैं।
विज्ञापन
three months before marriage bride must follow healthy diet for glowing skin
- फोटो : social media
फायदे
इस तरह अपनी डायट चार्ट फॉलो करनेपर आपको त्वचा में खुद निखार दिखेगा। साथ ही आपके अंदर पर्याप्त एनर्जी बनी रहेगी। ताकि आप शादी की तैयारियां भी कर सकें। हेल्दी डाइट अधिक फैट जमा नहीं होने देगी और सुबह कुछ देर एक्सर्साइज आपको बेहतर फिगर देगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed