{"_id":"5df1e3638ebc3e87b17f433e","slug":"best-home-remedies-to-get-rid-of-dark-elbow-and-knees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहनी और घुटने के कालेपन को करना है दूर, हफ्तेभर ये नुस्खे आजमाकर खुद देखें परिणाम","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
कोहनी और घुटने के कालेपन को करना है दूर, हफ्तेभर ये नुस्खे आजमाकर खुद देखें परिणाम
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेहरे को चमकाने के लिए के तो आप घरेलू नुस्खों से लेकर ब्यूटी उत्पाद भी अपनाती हैं, लेकिन क्या आप उतना ही कोहनी और घुटने पर भी ध्यान देती हैं? बहुत बार आपको कोहनी और घुटनों के कालेपन की वजह से लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता होगा।
2 of 5
- फोटो : pixabay
अक्सर घुटनों के बल बैठने और कोहनी टेबल पर टिकाकर रखने से ये काले पड़ने लगते हैं। यही कारण है कि हमारी कोहनी और घुटने का रंग त्वचा के रंग से अलग होता है। शरीर के ये हिस्से इतनी आसानी से साफ भी नहीं होते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे असरदार ब्यूटी टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर कोहनी और घुटनों के कालापन को झट से दूर किया जा सकता है।
3 of 5
- फोटो : pixa
नारियल का तेल मॉइस्चराइजिंग गुण से भरपूर होने के साथ त्वचा के लिए एक अच्छा टॉनिक भी है। नहाने से पहले अपने पूरे शरीर और कोहनी एवं घुटनों पर नारियल तेल लगाए, इससे त्वचा मुलायम रहती है और कोहनी और घुटने की त्वचा पर गंदगी नहीं जमती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : pixabay
इनकी सफाई के लिए बड़े बुर्जुगों का सबसे लोकप्रिय घरेलू उपाय नींबू और मलाई का पेस्ट है। इसके लिए आपको सबसे पहले नींबू का रस और मलाई मिलाकर घुटनों और कोहनी पर लगानी है। नींबू के रस से त्वचा की गंदगी दूर होने के साथ कालापन भी दूर होता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : pixabay
घुटने और कोहनी की सफाई के लिए एलोवेरा भी एक अच्छा विकल्प है। काले पड़े घुटनों और कोहनी पर नियमित रूप से इसके जेल का उपयोग करने से त्वचा के दाग-धब्बे साफ होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।