फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dark Circle: लंबे समय से आंखों के नीचे हैं काले घेरे, प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा और इन नेचुरल टिप्स से करें कम

Wed, 19 Feb 2025 01:00 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 19 Feb 2025 01:00 PM IST
सार

Home Remedies For Dark Circle: आज की इस खबर में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप नेचुरली इन डार्क सर्कल्स को कम  कर सकती हैं।

विज्ञापन
There are dark circles under the eyes for a long time reduce them with these natural tips details inside
लंबे समय से आंखों के नीचे हैं काले घेरे - फोटो : Freepik.com

आंखों के नीचे काले घेरे (डार्क सर्कल) होने के कई कारण हो सकते हैं। यह चेहरे की खूबसूरती को खराब कर सकते हैं। यही नहीं, यह कॉन्फिडेंस भी कम कर देते हैं। यह सिर्फ थकान की वजह से नहीं होता, बल्कि अन्य शारीरिक और बाहरी कारण भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। महिलाएं इन डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए कई बाहरी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती है, लेकिन कई बार यह बेअसर साबित होते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप नेचुरली इन डार्क सर्कल्स को कम  कर सकती हैं।

There are dark circles under the eyes for a long time reduce them with these natural tips details inside
लंबे समय से आंखों के नीचे हैं काले घेरे - फोटो : ani
 डार्क सर्कल के मुख्य कारण

 नींद की कमी और थकान
  • पूरी नींद न लेने से त्वचा पीली और फीकी पड़ जाती है, जिससे रक्त नलिकाएं ज्यादा दिखने लगती हैं।
  • यह आंखों के नीचे गहरी छाया बना देती है।

ज्यादा स्क्रीन टाइम
  • मोबाइल, लैपटॉप या टीवी ज्यादा देर तक देखने से आंखों पर दबाव बढ़ता है, जिससे आंखों के आसपास रक्त संचार प्रभावित होता है।
  • इससे आंखों की थकान और डार्क सर्कल बढ़ जाते हैं।
There are dark circles under the eyes for a long time reduce them with these natural tips details inside
लंबे समय से आंखों के नीचे हैं काले घेरे - फोटो : Freepik
 एलर्जी और साइनस प्रॉब्लम
  • धूल, धुएं या किसी अन्य एलर्जी से आंखों में जलन और खुजली होती है, जिससे हम आंखें रगड़ते हैं।
  • यह आंखों के आसपास की त्वचा को काला बना सकता है।

आयरन की कमी और खराब डाइट
  • आयरन की कमी से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे त्वचा पर काले घेरे दिखने लगते हैं।
  • जंक फूड, ज्यादा कैफीन, और शुगर का अधिक सेवन करने से भी डार्क सर्कल बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
There are dark circles under the eyes for a long time reduce them with these natural tips details inside
लंबे समय से आंखों के नीचे हैं काले घेरे - फोटो : Freepik
आंखों के डार्क सर्कल्स को नेचुरली कैसे करें कम?

 ठंडे टी बैग्स का इस्तेमाल
  •  ग्रीन टी या कैमोमाइल टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा करें।
  •  इन्हें 10-15 मिनट तक आंखों पर रखें।
  • यह सूजन और डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है।

 खीरा
  •  2 ठंडे खीरे के स्लाइस काटें और आंखों पर रखें।
  • 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
  •  इसे रोज दो बार करें।
  • खीरे में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों को ठंडक देते हैं और कालापन दूर करते हैं।
विज्ञापन
There are dark circles under the eyes for a long time reduce them with these natural tips details inside
लंबे समय से आंखों के नीचे हैं काले घेरे - फोटो : instagram
आलू से नेचुरल ब्लीचिंग
  •  एक कच्चे आलू को घिसकर उसका रस निकालें।
  • रुई से इस रस को आंखों के नीचे लगाएं।
  •  10-15 मिनट बाद धो लें।
  •  आलू में एंजाइम और ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती है, जो डार्क सर्कल को हल्का करने में मदद करती है।

 गुलाब जल से ताजगी
  • रुई को गुलाब जल में भिगोकर आंखों पर रखें।
  •  10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  •  इसे रोज रात में करें।
  • गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट और ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो आंखों की थकान कम करते हैं।


 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed