आंखों के नीचे काले घेरे (डार्क सर्कल) होने के कई कारण हो सकते हैं। यह चेहरे की खूबसूरती को खराब कर सकते हैं। यही नहीं, यह कॉन्फिडेंस भी कम कर देते हैं। यह सिर्फ थकान की वजह से नहीं होता, बल्कि अन्य शारीरिक और बाहरी कारण भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। महिलाएं इन डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए कई बाहरी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती है, लेकिन कई बार यह बेअसर साबित होते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप नेचुरली इन डार्क सर्कल्स को कम कर सकती हैं।
{"_id":"67b586e748eb6c800a079ed1","slug":"there-are-dark-circles-under-the-eyes-for-a-long-time-reduce-them-with-these-natural-tips-details-inside-2025-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dark Circle: लंबे समय से आंखों के नीचे हैं काले घेरे, प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा और इन नेचुरल टिप्स से करें कम","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Dark Circle: लंबे समय से आंखों के नीचे हैं काले घेरे, प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा और इन नेचुरल टिप्स से करें कम
Wed, 19 Feb 2025 01:00 PM IST
दीक्षा पाठक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:00 PM IST
सार
Home Remedies For Dark Circle: आज की इस खबर में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप नेचुरली इन डार्क सर्कल्स को कम कर सकती हैं।
विज्ञापन
लंबे समय से आंखों के नीचे हैं काले घेरे
- फोटो : Freepik.com
लंबे समय से आंखों के नीचे हैं काले घेरे
- फोटो : ani
डार्क सर्कल के मुख्य कारण
नींद की कमी और थकान
ज्यादा स्क्रीन टाइम
नींद की कमी और थकान
- पूरी नींद न लेने से त्वचा पीली और फीकी पड़ जाती है, जिससे रक्त नलिकाएं ज्यादा दिखने लगती हैं।
- यह आंखों के नीचे गहरी छाया बना देती है।
ज्यादा स्क्रीन टाइम
- मोबाइल, लैपटॉप या टीवी ज्यादा देर तक देखने से आंखों पर दबाव बढ़ता है, जिससे आंखों के आसपास रक्त संचार प्रभावित होता है।
- इससे आंखों की थकान और डार्क सर्कल बढ़ जाते हैं।
लंबे समय से आंखों के नीचे हैं काले घेरे
- फोटो : Freepik
एलर्जी और साइनस प्रॉब्लम
आयरन की कमी और खराब डाइट
- धूल, धुएं या किसी अन्य एलर्जी से आंखों में जलन और खुजली होती है, जिससे हम आंखें रगड़ते हैं।
- यह आंखों के आसपास की त्वचा को काला बना सकता है।
आयरन की कमी और खराब डाइट
- आयरन की कमी से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे त्वचा पर काले घेरे दिखने लगते हैं।
- जंक फूड, ज्यादा कैफीन, और शुगर का अधिक सेवन करने से भी डार्क सर्कल बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से आंखों के नीचे हैं काले घेरे
- फोटो : Freepik
आंखों के डार्क सर्कल्स को नेचुरली कैसे करें कम?
ठंडे टी बैग्स का इस्तेमाल
खीरा
ठंडे टी बैग्स का इस्तेमाल
- ग्रीन टी या कैमोमाइल टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा करें।
- इन्हें 10-15 मिनट तक आंखों पर रखें।
- यह सूजन और डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है।
खीरा
- 2 ठंडे खीरे के स्लाइस काटें और आंखों पर रखें।
- 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
- इसे रोज दो बार करें।
- खीरे में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों को ठंडक देते हैं और कालापन दूर करते हैं।
विज्ञापन
लंबे समय से आंखों के नीचे हैं काले घेरे
- फोटो : instagram
आलू से नेचुरल ब्लीचिंग
गुलाब जल से ताजगी
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
- एक कच्चे आलू को घिसकर उसका रस निकालें।
- रुई से इस रस को आंखों के नीचे लगाएं।
- 10-15 मिनट बाद धो लें।
- आलू में एंजाइम और ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती है, जो डार्क सर्कल को हल्का करने में मदद करती है।
गुलाब जल से ताजगी
- रुई को गुलाब जल में भिगोकर आंखों पर रखें।
- 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसे रोज रात में करें।
- गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट और ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो आंखों की थकान कम करते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।