Benefit of Applying Primer: चाहे लड़कियां हों या लड़के, खूबसूरत दिखने के लिए आजकल हर कोई मेकअप करता है। मेकअप की वजह से न सिर्फ खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि ये आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में मदद करता है। अब तो लोग रोजाना कॉलेज और दफ्तर जाते समय भी मेकअप का इस्तेमाल करते हैं।
Benefit of Applying Primer: मेकअप से पहले चेहरे पर प्राइमर लगाना सही या नहीं ? जानें इसके बारे में
अक्सर आपने स्किन विशेषज्ञों को ये कहते सुना होगा कि मेकअप से पहले प्राइमर लगाया जाता है। ऐसे में पहले ये जान लें कि इसे चेहरे पर लगाना सही भी है या नहीं ?
लंबे समय तक मेकअप टिकाना है तो करें इस्तेमाल
- यदि आप चाहती हैं कि आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहे तो प्राइमर का इस्तेमाल अवश्य करें।
- ये एक बेस की तरह काम करता है, जिससे मेकअप पूरे दिन टिका रहता है।
- इसकी वजह से ही मेकअप में क्रेक्स नहीं पड़ते और चेहरा खूबसूरत दिखता है।
स्किन को बनाता है स्मूद
- आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से आजकल ज्यादातर लोगों की स्किन पर फाइन लाइन्स होती हैं और टेक्सचर खराब हो जाता है।
- ऐसे में प्राइमर इसे भरकर फाउंडेशन को ज्यादा स्मूद और इवन अप्लाई करने में मदद करता है।
- इसकी वजह से चेहरे पर फाउंडेशन एक दम परफेक्टली लगता है।
ऑयल करेगा कंट्रोल
- यदि आप मेकअप से पहले त्वचा पर प्राइमर लगाएंगी तो ये चेहरे का अतिरिक्त ऑयल कंट्रोल करेगा।
- खासतौर पर यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो ऑयली स्किन वालों के लिए मैटिफाइंग प्राइमर काफी फायदेमंद होता है।
- यह चेहरे के ऑयल को कंट्रोल करके मेकअप को फ्रेश बनाए रखता है।
स्किन को रखता है हाइड्रेट
- यदि आपकी त्वचा ड्राई है, तब तो प्राइमर का इस्तेमाल अवश्य करें।
- ये त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करेगा।
- ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग प्राइमर जरूरी होता है, जिससे मेकअप केकी या पैची नहीं दिखता।