Sunscreen Applying Tips: सनस्क्रीन लगाने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना त्वचा पर दिखेगी टैनिंग
तेज धूप से अपनी त्वचा को बचाने के लिए लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करता है। इसे सही तरह से अप्लाई करना बेहद जरूरी होता है।
सबसे पहले सनस्क्रीन खरीदते वक्त ध्यान रखें कि ये कम से कम 40 SPF की हो। अगर आपकी सनस्क्रीन में कम से कम 40 से ज्यादा एसपीएफ होगा, तभी ये आपकी त्वचा का ध्यान अच्छी तरह से रख पाएगी। सही एसपीएफ वाली सनस्क्रीन आपको सनबर्न से बचाने का काम करती है।
घर के अंदर भी लगाएं
अक्सर लोगों को लगता है कि सनस्क्रीन सिर्फ तभी लगानी होती है जब घर से बाहर जाना होता है, जबकि ऐसा नहीं है। खतरनाक यूवी किरणों का असर आपके घर में रहने के बावजूद त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में जब घर पर रहें तब भी इसका इस्तेमाल करें।
मात्रा का रखें ध्यान
सनस्क्रीन लगाते वक्त इसकी मात्रा का खास ध्यान रखें। ज्यादातर लोगों को अपने शरीर को पूरी तरह से ढकने के लिए एक बार में लगभग 28 ग्राम सनस्क्रीन की जरूरत होती है। इसे अच्छी तरह से त्वचा पर लगाने के बाद पहले सूखने दें।
हर दो घंटे में लगाना जरूरी
अगर आप धूप में घर से बाहर हैं तो हर दो घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। खासतौर पर अगर आपको पसीना काफी ज्यादा आता है तो बार-बार सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी होता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।