फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: इन गलतियों की वजह से गर्मियों में झड़ने लगते हैं बाल, आप भी जरूर जानें

Wed, 15 May 2024 09:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 15 May 2024 09:27 AM IST
सार

अगर गर्मी के मौसम में भी आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं तो इसकी वजह आपकी ही गलतियां हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Hair Care Tips for summer reason behind hair fall in summer
इन गलतियों की वजह से गर्मियों में झड़ने लगते हैं बाल - फोटो : iStock
Hair Care Tips : गर्मी के मौसम में लोग अपनी त्वचा और बालों का काफी ध्यान रखते हैं। त्वचा का ध्यान रखने के लिए लोग तरह-तरह के ऐसे स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं, जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक होती हैं। त्वचा का ध्यान रखते-रखते कई बार लोग अपने बालों का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं।


अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल झड़े नहीं तो आपको अपने बालों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए बहुत से लोग तो स्पा जाकर हेयर केयर ट्रीटमेंट कराते हैं। बहुत से लोग जो स्पा नहीं जा पाते वो घरेलू नुस्खे अपनाते हैं।

वैसे बाल झड़ने की समस्या ज्यादातर सर्दी या बरसात के मौसम में होती है, लेकिन अगर गर्मी के इस मौसम में भी आपके बाल झड़ रहे हैं तो मतलब साफ है कि इसके पीछे की वजह आपकी ही लापरवाही है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जो जाने-अनजाने में लोग कर जाते हैं। इन गलतियों की वजह से ही गर्मी के मौसम में बाल झड़ते हैं। 
Hair Care Tips for summer reason behind hair fall in summer
इन गलतियों की वजह से गर्मियों में झड़ने लगते हैं बाल - फोटो : iStock

बालों की सफाई न करना

गर्मी के मौसम में समय-समय पर बाल धोना काफी जरूरी होता है। अगर आप अपने बालों की सफाई सही से नहीं करेंगे तो बाल काफी ज्यादा मात्रा में झड़ने लगते हैं। गंदगी रहने की वजह से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं, जो हेयर फॉल के साथ कई अन्य परेशानियों को जन्म देते हैं। 

Hair Care Tips for summer reason behind hair fall in summer
इन गलतियों की वजह से गर्मियों में झड़ने लगते हैं बाल - फोटो : iStock

टाइट चोटी बनाना

बहुत सी महिलाएं गर्मी से बचने के लिए बालों की टाइट चोटी बना लेती हैं। ऐसे में भले ही उन्हें आराम मिलता है, लेकिन टाइट चोटी से बालों में काफी पसीना आता है, जिससे बाल कमजोर होते हैं। ऐसे में अपने बालों में टाइट चोटी न बनाएं। उसकी जगह या तो बाल खुले रखें या फिर बालों में हल्की ढीली चोटी बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips for summer reason behind hair fall in summer
इन गलतियों की वजह से गर्मियों में झड़ने लगते हैं बाल - फोटो : iStock

रूसी की समस्या

बहुत से लोग गर्मी के मौसम में भी डैंड्रफ यानी कि रूसी की समस्या से परेशान रहते हैं। ये सिर्फ बालों में पसीना आने की वजह से होती है। ऐसे में जब रूसी बालों में हो जाती है तो बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। 

विज्ञापन
Hair Care Tips for summer reason behind hair fall in summer
इन गलतियों की वजह से गर्मियों में झड़ने लगते हैं बाल - फोटो : iStock

धूप में बालों को खुला रखना

घर से बाहर निकलते वक्त हमेशा बालों में कुछ बांधे जरूर। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो बाल धूप के संपर्क में आएंगे, जिससे बाल झड़ने की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में जब भी घर से बाहर निकलें तो बालों को ढक लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed