फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी में पिंपल और एक्ने कर रहें परेशान तो घर में तैयार करें ये जेल, मिल जाएगा छुटकारा

Thu, 07 Apr 2022 12:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 07 Apr 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
summer skin care tips get rid of acne in summer with homemade tomato gel
beauty

गर्मियों के मौसम में ऑयली स्किन वालों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। पसीने के साथ ही त्वचा से अतिरिक्त ऑयल निकलना शुरू हो जाता है। जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल और एक्ने होने लगते हैं। इन दानों और मुंहासों को लाख जतन के बाद भी दूर नहीं भगा पा रहें है तो एक बार इस होममेड जेल का इस्तेमाल करके देखें। त्वचा पर असर दिखना शुरू हो जाएगा। 

summer skin care tips get rid of acne in summer with homemade tomato gel
टमाटर का जूस - फोटो : iStock

होममेड जेल को बनाने के लिए किसी खास चीज की नहीं बस जरूरत है टमाटर की। टमाटर में प्राकृतिक रूप से ब्लीजिंग के गुण होते हैं। जो त्वचा की रंगत निखारने में मदद करते हैं। ऑयली स्किन को पिंपल से राहत दिलाने में ये खास भूमिका निभा सकता है। जेल को बनाने के लिए बस इन चीजों की जरूर पड़ेगी। 

summer skin care tips get rid of acne in summer with homemade tomato gel
Aloe vera - फोटो : Pixabay

टी ट्री ऑयल दो से तीन बूंद, लेमन एसेंशियल ऑयल तीन से चार बूंद, टमाटर का जूस दो चम्मच, एलोवेरा जेल चार चम्मच। जेल बनाने के लिए किसी बाउल में टमाटर का जूस निकाल लें। जूस निकालने के लिए टमाटर को मिक्सी में पीसकर छान लें। जूस मिल जाएगा। फिर इस जूस में एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। इसके साथ ही टी ट्री ऑयल और लेमन एसेंशियल ऑयल को मिला दें। अब किसी चम्मच की मदद से इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
summer skin care tips get rid of acne in summer with homemade tomato gel
Beauty TIps

कुछ ही देर में ये जेल फॉर्म में बदल जाएगा। इसे किसी शीशी में स्टोर कर रख लें। इसे लगाने के लिए नहाने के पहले इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। आप चाहें तो चेहरे को धोने से पहले स्टीम ले सकते हैं। फर्क कुछ दिनों में चेहरे पर दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
summer skin care tips get rid of acne in summer with homemade tomato gel
tomato - फोटो : संवाद

इस जेल को पहले थोड़ी ही मात्रा में बनाकर तैयार करें। जब चेहरे पर फर्क नजर आने लगे तो फिर से बनाकर तैयार कर लें। 

नोट: यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह के प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed