Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे को ठंडक देने के 7 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा फ्रेश ग्लो
Home Remedies For Cooling Face: गर्मियों में चेहरे को ठंडक देने के लिए एलोवेरा जेल, खीरे का रस, गुलाब जल, दही और चंदन जैसे प्राकृतिक उपाय इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ये चीजें त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेशन और ग्लो भी देती हैं। नियमित उपयोग से गर्मी में होने वाली जलन और रूखापन कम हो सकता है।
खीरे का रस
खीरा त्वचा को ठंडक देने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। त्वचा को ठंडक देने के लिए खीरे का रस निकाल लें। इसे कॉटन से चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन को तुरंत ठंडक मिलती है।
तरबूज का रस
तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे त्वचा को हाइड्रेशन और ठंडक मिलती है। तरबूज का रस चेहरे पर लगाने से स्किन फ्रेश महसूस होती है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को हाइड्रेट और ठंडक देते हैं। इसे लगाने के लिए ताजा एलोवेरा जेल निकालें। चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर 15 मिनट बाद धो लें।
आइस क्यूब मसाज
आइस क्यूब से हल्की मसाज करने से त्वचा को तुरंत ठंडक मिलती है। लेकिन इसे सीधे स्किन पर लगाने की बजाय कपड़े में लपेटकर इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
गुलाब जल
गुलाब जल त्वचा के लिए एक प्राकृतिक कूलिंग टोनर की तरह काम करता है। इसे स्प्रे बोतल में भरकर दिन में 2–3 बार चेहरे पर लगा सकते हैं।
चंदन पाउडर
चंदन का इस्तेमाल सदियों से त्वचा को ठंडक देने के लिए किया जाता है। चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाएं और इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।
दही फेस पैक
गर्मी में दही का उपयोग करें। दही त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ टैनिंग कम करने में भी मदद करता है। इसके उपयोग के लिए एक चम्मच दही लें। उसमें थोड़ा शहद मिलाएं और 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
टिप्स- पर्याप्त पानी पीएं। इससे शरीर और स्किन हाइड्रेट रहती है। इसके अलावा माॅश्चराइजर और सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें। यह त्वचा को यूवी किरणों से बचाती है।