फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips: चाहिए परफेक्ट मेकअप तो फाउंडेशन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 17 Jun 2024 05:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 17 Jun 2024 05:01 PM IST
सार

अगर आप फाउंडेशन लगाकर नेचुरल लुक पाना चाहती हैं तो इसे लगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 

विज्ञापन
Makeup Tips how to use foundation on face in hindi
फाउंडेशन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

Makeup Tips: बदलते समय के साथ-साथ मेकअप महिलाओं की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। ये सिर्फ खूबसूरत दिखने का सामान नहीं, बल्कि ये एक आर्ट है। देखने वाले तो खूबसूरत मेकअप देखकर बस तारीफ करके चले जाते हैं पर, असल में इसे करने में काफी मेहनत लगती है।



खासकर जब कोई महिला मेकअप करने बैठती है तो उसके लिए सही तरह का फाउंडेशन का इस्तेमाल करना और सही से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपका फाउंडेशन सही नहीं लगा है तो आपका बाकी का पूरा मेकअप खराब हो सकता है। खासकर दिक्कत उन महिलाओं के सामने आती है जो हमेशा नेचुरल मेकअप पर भरोसा करती हैं।

ऐसे में आज के लेख में हम आपको फाउंडेशन का सही इस्तेमाल का तरीका बताएंगे, जिसके बाद आप महज कुछ बातों का ध्यान रखकर एकदम नेचुरल लुक पा सकती हैं। हम आपको ये भी बताएंगे कि फाउंडेशन के इस्तेमाल से पहले और बाद में आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Makeup Tips how to use foundation on face in hindi
फाउंडेशन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

सबसे पहले जरूरी है सही फाउंडेशन का चुनाव

अगर आप फाउंडेशन का इस्तेमाल करने का सोच रही हैं तो सबसे पहले सही फाउंडेशन का होना बेहद जरूरी है। अगर ये आपकी स्किन टोन और टाइप के हिसाब का नहीं होगा तो हो सकता है कि इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा एक शेड डार्क या फिर एकदम सफेद दिखने लगे। 

Makeup Tips how to use foundation on face in hindi
फाउंडेशन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : pixabay

सही से करें ब्लेंड

अगर आप फाउंडेशन का इस्तेमाल सही तरीके से करेंगी तो आपका लुक एकदम नेचुरल आएगा। क्या आप जानती हैं कि फाउंडेशन को लगाने से पहले सही से ब्लेंड करना चाहिए। ये जितना अच्छे से ब्लेंड होगा, उतना ही इसका लुक निखर कर आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Tips how to use foundation on face in hindi
फाउंडेशन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

कंसीलर इस्तेमाल करते वक्त रखें ये ध्यान

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स या अन्य दाग-धब्बे हैं तो कंसीलर का इस्तेमाल स्वाभाविक है। ऐसे में इसका इस्तेमाल फाउंडेशन के बाद ही करें वरना कंसीलर की वजह से फाउंडेशन का शेड खराब हो सकता है। 

विज्ञापन
Makeup Tips how to use foundation on face in hindi
फाउंडेशन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

फाउंडेशन लगाने के लिए क्या इस्तेमाल करें ?

अगर आप लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल कर रहीं हैं तो आपको इसे स्किन पर फैलाने के लिए ब्रश की मदद लेनी चाहिए, पर ध्यान रखें कि फाउंडेशन को ब्लेंड हमेशा ब्यूटी ब्लेंडर के साथ ही करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed