वीकेंड पर पार्टी करने जाना है और ऐसे में सबसे बड़ी टेंशन ये होती है कि गर्मी के इस मौसम में मेकअप कैसे किया जाए। मेकअप करके खूबसूरत दिखना अपने आप में एक चैलेंज होता है, लेकिन हर मौसम में खूबसूरत दिखना आसान नहीं होता। गर्मी के मौसम में घर से निकलने के बाद मेकअप को बचाना भी एक चुनौती होती है। पसीना आने की वजह से मेकअप ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता। ऐसे में जानते हैं कुछ मेकअप टिप्स के बारे में जो गर्मी में आपके मेकअप को बहने नहीं देंगे...
सबसे पहले अपने चेहरे को ऑयल कंट्रोल फेस वॉश से साफ करें। इससे आपके चेहरे की सारी गंदगी और ऑयल दूर हो जाएगा। फेस वॉश करने से माथा, नाक और चिन पर आने वाले पसीने से जो ऑयल निकलता है वो कंट्रोल में रहता है। इसके बाद अपने फेस पर आईस क्यूब लगाएं। आईस क्यूब को सर्कुलेशन मोशन में मसाज करते हुए लगाएं। अब किसी मुलायम कपड़े से चेहरा साफ करें । चेहरे पर आईस क्यूब लगाने से ज्यादा पसीना नहीं आता और आपका मेकअप लंबे समय तक टिक पाता है।
अब अपने चेहरे और गर्दन पर मेकअप सेटिंग स्प्रे लगाएं। मेकअप शुरू करने से पहले इस स्प्रे को लगाने से पसीने के कारण मेकअप खराब होने की आशंकाएं कम हो जाती हैं। इसके अलावा आप इस बात का भी ध्यान रखें कि मेकअप के लिए आप जो भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें वो वॉटरप्रूफ हो।
4 of 8
glowing skin
- फोटो : file photo
मेकअप की शुरुआत वॉटरप्रूफ प्राइमर से करें। मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए हमें वॉटरप्रूफ मेकअप की जरूरत होती है। अपने हाथ में थोड़ा सा प्राइमर लें और इसे फिंगरटिप्स की मदद से पूरे फेस पर लगाएं। प्राइमर फाउंडेशन के लिए स्मूद बेस तैयार करता है। प्राइमर लगाने से फाउंडेशन लंबे समय तक टिकता है वरना कुछ ही घंटों में हटने लगता है।
अब वाटरप्रूफ फाउंडेशन लगाएं। क्रीमी फाउंडेशन की जगह जेल बेस्ड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। स्किन पर अतिरिक्त फाउंडेशन को ब्रश की मदद से हटा दें। अगर आपकी आंखों के नीचे के काले घेरे हैं तो उन्हें छुपाने के लिए आप कनसीलर का इस्तेमाल करें। बेबी पिंक शेड का क्रीम ब्ल्श अपने गालों पर लगाएं और फाइनल टच के लिए मैचिंग कंपैक्ट पाउडर लगाएं।