फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Makeup Tips: जानें क्या है गर्मियों में मेकअप करने का सही तरीका, पसीना भी नहीं बिगाड़ सकेगा लुक

Wed, 12 Jun 2024 12:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 12 Jun 2024 12:28 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में अगर सही तरह से मेकअप न किया जाए तो पसीना आपके लुक को खराब कर सकता है। ऐसे में मेकअप करते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 

विज्ञापन
Summer Makeup Tips in hindi garmiyo me makeup kaise kare
गर्मियों में मेकअप करने का सही तरीका - फोटो : इंस्टाग्राम

Summer Makeup Tips: एक बार सोच के देखिए कि आप किसी कार्यक्रम के लिए अच्छी तरह से तैयार हों और पसीने में बहकर आपका मेकअप खराब हो जाए। इससे आपका पूरा लुक भी बिगड़ सकता है। अब कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, जिसमें लड़कियां काफी अच्छे से तैयार होती हैं। शादी से पहले कई ऐसी रस्मे भी होती हैं, जिनमें लड़कियां और महिलाएं अच्छी तरह से मेकअप करके तैयार होती हैं।



सर्दियों में तो हैवी मेकअप चल जाता है, लेकिन गर्मी के मौसम में मेकअप करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। गर्मियों में अगर सही तरह से मेकअप न किया जाए तो पसीना आपके लुक को खराब कर सकता है। ऐसे में आपको मेकअप करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना है, ताकि आपका लुक खराब न हो। इस लेख में हम आपको गर्मी के मौसम में ही मेकअप करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। 

Summer Makeup Tips in hindi garmiyo me makeup kaise kare
गर्मियों में मेकअप करने का सही तरीका - फोटो : iStock

सबसे पहले त्वचा को करें तैयार

गर्मियों में मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा तो तैयार करें। इसके लिए एक दम ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे लंबे समय तक पसीना नहीं आएगा और आपका लुक परफेक्ट दिखेगा। चाहें तो मेकअप से पहले आइस क्यूब मसाज करें। ये भी चेहरे पर पसीना आने से रोकता है। 

Summer Makeup Tips in hindi garmiyo me makeup kaise kare
गर्मियों में मेकअप करने का सही तरीका - फोटो : iStock

बेस है जरूरी

इस मौसम में बिना बेस के मेकअप न करें। कोशिश करें कि गर्मियों में ज्यादा हैवी फाउंडेशन का इस्तेमाल न करें। इसकी जगह आप बीबी क्रीम, सीसी क्रीम या वॉटर बेस्ड फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपको फ्लोलेस कवरेज देने का काम भी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Makeup Tips in hindi garmiyo me makeup kaise kare
गर्मियों में मेकअप करने का सही तरीका - फोटो : iStock

पाउडर है जरूरी

आपके चेहरे के जिन-जिन हिस्सों में पसीना काफी आता है, उनपर पाउडर जरूर लगाएं। पाउडर चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोखने का काम भी करता है। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा शाइन नहीं करेगा, और मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा। 

विज्ञापन
Summer Makeup Tips in hindi garmiyo me makeup kaise kare
गर्मियों में मेकअप करने का सही तरीका - फोटो : iStock

वाटरप्रूफ मेकअप है जरूरी

ध्यान रखें कि गर्मी के मौसम में जिस भी मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, वो वॉटरप्रूफ हो। वॉटरप्रूफ मेकअप पसीने में बहता नहीं है। ऐसे में वॉटरप्रूफ मेकअप इस्तेमाल करने के बाद इसे सेटिंग स्प्रे से सेट जरूर करें। ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed