सर्दियां आते ही त्वचा से संबंधित तमाम परेशानियों से जूझना पड़ता है। स्किन पर एक्सट्रा ड्राइनेस से लेकर डलनेस से लड़कियां बेहद दुखी हो जाती हैं। ऐसे में आप स्टीम का सहारा ले सकती हैं। स्टीम हमारी स्किन के लिए वरदान समान होती है, जो सर्दियों में होने वाली त्वचा संबंधित सारी परेशानियों को दूर कर देती है।
ये है भाप लेने का सही तरीका
स्टीम थेरेपी को करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में कम से कम 3 से 5 गिलास पानी को गर्म कर लीजिए। अब तौलिए को ओढ़कर भाप लें। एक हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार ऐसा करने से कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
3 of 5
glowing skin
- फोटो : Instagram
स्किन में आएगी चमक
हर लड़की को ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश होती है। इसके लिए वे बाजार से कई तरह के प्रोडक्ट खरीद उनका इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसका उन्हें कुछ खास फर्क नहीं नजर आता। साथ ही इन ब्यूटी प्रोडक्ट के कई साइड इफेक्ट भी होते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप हफ्ते में 2 से 3 बार भाप लें। ऐसा करने से चेहरे के खराब सेल्स धीरे धीरे हट जाएंगे और चेहरा दमकने लगेगा।
ब्लैक हेड्स हो जाएंगे कम
ब्लैक हेड्स आपकी खूबसूरती पर ऐसे होते हैं जैसे चांद में दाग। स्टीम आपको इस परेशानी से भी निजात दिलाने में मदद करता है। जब भी कभी आप स्क्रब करें तो उस से पहले स्टीम लेना न भूलें, क्योंकि ऐसा करने से ब्लैक हेड्स आराम से निकल जाते हैं।
5 of 5
glowing skin
- फोटो : file photo
बैक्टीरिया से बचाने में मददगार
स्टीम चेहरे को बैक्टीरिया से बचाने का काम करता है। स्टीम की वजह से ये बैक्टीरिया आसानी से बाहर निकल आते हैं और चेहरे का बचाव होता है।