Split Ends: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिन्हें लंबे बाल पसंद नहीं होंगे। लंबे बालों की चाहत को पूरा करने के लिए महिलाएं खूब हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। इन प्रोडक्ट के इस्तेमाल करने के बावजूद बहुत सी महिलाएं दो मुंहे बालों से परेशान रहती हैं।
Split Ends: इन पांच वजहों से दो मुंहे होते हैं बाल, कहीं अनजाने में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
यदि आपके बाल भी बेहद कम समय में दो मुंहे हो जाते हैं तो आपको इसके पीछे का कारण जानने की जरूरत है। हम यहां आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीटिंग टूल्स का करें इस्तेमाल
- यदि आप ज्यादा हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे भी बाल दो मुंहे हो जाते हैं।
- ऐसा इसलिए क्योंकि बार-बार हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर और ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करने से बालों की नमी खत्म हो जाती है और उनकी संरचना कमजोर हो जाती है, जिससे दो मुंहे बाल हो जाते हैं।
ज्यादा हेयर ट्रीटमेंट कराने से
- यदि आप बार-बार हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं तो इससे भी बाल दो मुंहे होने लगते हैं।
- बालों को बार-बार कलरिंग करने से रीबॉन्डिंग, स्मूदनिंग या अन्य केमिकल ट्रीटमेंट कराने से उनका प्राकृतिक तेल नष्ट हो जाता है।
- ऐसे में ट्रीटमेंट कराने के बीच थोड़ा गैप अवश्य रखें।
बालों की सही देखभाल न करना
- नहाने के बाद गीले बालों में कंघी करना, ज्यादा टाइट हेयर स्टाइल बनाना और धूप में बिना प्रोटेक्शन के निकलना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
- ऐसे में यदि आप ऐसा नहीं चाहते हैं तो गीले बालों में मोटे दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।
- धूप में निकल रहे हैं तो बालों को कवर करके रखें।
नियमित ट्रिमिंग नहीं कराने से
- हर दो महीने में नियमित रूप से बालों में ट्रिमिंग अवश्य ही करानी चाहिए।
- यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो बाल नीचे से अपने आप ही दो मुंहे हो जाते हैं, जो देखने में भी अजीब लगते हैं और इनकी वजह से बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है।