Rice Gel: यदि आप ग्लोइंग और दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो उसके लिए या तो महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं, वरना घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आज के समय में ज्यादातर लोग घरेलू नुस्खे अपनाना पसंद करते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें घरेलू चीजें इस्तेमाल करना पसंद है तो यहां हम आपको एक ऐसे जेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा।
हम बात कर रहे हैं चावल और एलोवेरा से बने जेल की, जो आपका चेहरा दमकाने में आपकी मदद उठेगा। इसका इस्तेमाल आप पैच टेस्ट के बाद कर सकते हैं। यहां हम आपको न सिर्फ से जेल तैयार करना बताएंगे, बल्कि इसके इस्तेमाल का सही तरीका भी बताएंगे।
2 of 6
चावल और एलोवेरा से फेस जेल बनाने का सामान
- फोटो : instagram
चावल और एलोवेरा से फेस जेल बनाने का सामान
- 1/2 कप चावल
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 कप पानी
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 1 विटामिन E कैप्सूल
3 of 6
चावल और एलोवेरा से फेस जेल बनाने की विधि
- फोटो : freepik.com
बनाने की विधि
चावल का जेल बनाने के लिए चावल को धोकर 30 मिनट तक पानी में भिगो दें। इसके बाद इन चावलों को एक कप पानी में तब तक उबालें, जब तक कि ये पूरी तरह से नरम न हो जाए।
4 of 6
चावल और एलोवेरा से फेस जेल बनाने की विधि
- फोटो : Istock
जब ये नरम हो जाए और पानी हल्का गाढ़ा हो जाए, तो इसे छानकर ठंडा करें। अब इसे एक बार मिक्सी में पीस लें और महीन जेल जैसा छान लें।
5 of 6
चावल और एलोवेरा से फेस जेल बनाने की विधि
- फोटो : Freepik.com
इस जेल को पूरी तरह से ठंडा करके इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद गुलाब जल और विटामिन E कैप्सूल भी मिला सकते हैं। आखिर में इसे एयरटाइट कंटेनर में पैक कर लें।