फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smelly Feet: अगर आपके पैरों से भी आती है बदबू, तो इन तरीकों से करें दूर

Sat, 11 Jun 2022 06:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 11 Jun 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Smelly Feet Causes And Tips To Prevent Foot Odor in Hindi
पैरों की बदबू दूर करने के उपाय

अक्सर पसीने के कारण आपके पैरों से बदबू आती है। इस स्थिति का सामना किसी को भी करना पड़ सकता है। इसका न उम्र से कोई लेना देना है, न ही इस बात से कि आप पुरुष हैं या महिला। यह केवल एक मौसम की बात भी नहीं। गर्मी, बारिश और यहां तक कि सर्दी के दिनों में भी दौड़ने, जिमिंग करने या टहल कर आने के बाद जब आप जूते उतारते हैं तो बदबू का झोंका न केवल आपको, बल्कि आपके आस पास के पूरे वातावरण को परेशानी में डाल देता है। यह बदबू असल मे आपके पैरों से आती है जो मोजों तक में बस जाती है। इस स्थिति को लेकर अक्सर मजाक भी किया जाता है। लेकिन असल में यह एक आम समस्या है जिसे लेकर लोग काफी परेशान रहते हैं। आइए जानें क्यों बन जाती है यह बदबू मुसीबत का कारण और कैसे कर सकते हैं इस पर नियंत्रण।

Smelly Feet Causes And Tips To Prevent Foot Odor in Hindi
पैरों में बदबू आने की वजह - फोटो : Pixabay

पैरों में बदबू का कारण:

पैर हमारे शरीर का वह हिस्सा हैं जिसपर अधिकांश लोग तब तक ध्यान नहीं देते जब तक एड़ियां फटना या दर्द करना शुरू नहीं कर देतीं। कई बार महंगे फुटवेयर या मोजे पहनकर हम सोचते हैं कि बस पैरों का ध्यान रख लिया। जबकि यह इतना आसान नहीं होता। पैर शरीर का वह हिस्सा हैं जहां सबसे ज्यादा पसीना आता है। पैरों में करीब 250,000 स्वेद ग्रंथियां (पसीना पैदा करने वाली ग्लैंड्स) होती हैं। ये ग्रन्थियां दिनभर आपके पैरों का तापमान संतुलित रखने और नमी बनाए रखने के लिए पसीना पैदा करती रहती हैं। यही पसीना बैक्टीरिया के पनपने की स्थिति बनाता है और यही बदबू का कारण बनती है। इस स्थिति को ब्रोमोडोसिस कहते हैं। ब्रोमोडोसिस की स्थिति कई बार फंगल इंफेक्शन जैसे कि एथलीट्स फुट के कारण भी सामने आ सकती है। ज्यादातर मामलों में साधारण उपायों से ही इस बदबू को नियंत्रित किया जा सकता है।

Smelly Feet Causes And Tips To Prevent Foot Odor in Hindi
पैरों में बदबू - फोटो : istock

किशोरों और गर्भवती महिलाओं में ज्यादा:

पैरों से बदबू आने की यह समस्या वैसे किसी को भी हो सकती है लेकिन किशोरावस्था और गर्भावस्था के दौरान इसके होने का प्रतिशत अधिक होता है। इसका कारण उनमें होने वाला हार्मोनल परिवर्तन होता है। इसकी वजह से पसीना ज्यादा आता है और बदबू आने लगती है। जो लोग दिनभर खड़े रहकर काम करते हैं उनके पैरों पर लगातार दबाव पड़ते रहने से भी अधिक पसीना आने की स्थिति बन सकती है और पैरों में बदबू आ सकती है। वहीं मोटापा, डायबिटीज और अन्य हार्मोनल असंतुलन से जूझ रहे लोगों में भी यह समस्या आसानी से पनप सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smelly Feet Causes And Tips To Prevent Foot Odor in Hindi
पैरों की डेड स्किन निकालते रहें - फोटो : Pixabay

 

पैरों की बदबू दूर करने के उपाय

  • दिन में नहाते समय पैरों को साफ करने के लिए किसी भी माइल्ड सोप और स्क्रब का उपयोग करें। इसके बाद जब भी आप घर लौटकर जूते उतारें, पैरों को फिर से एक बार गुनगुने पानी और माइल्ड साबुन से धोएं। धोने के बाद पैरों को अच्छे से सुखाएं। नमी रहने से बैक्टीरिया आसानी से पनप सकते हैं।
  • नाखूनों को समय पर काटना और उनमें से पूरी तरह मैल साफ करना भी बहुत जरूरी है।
  • पैर घिसने वाले साधन की मदद से नियमित पैरों की डेड स्किन निकालते रहें। गीली होने पर अक्सर डेड स्किन की मोटी परत फूलकर नरम और नम हो जाती है और बैक्टीरिया कर पनपने के लिए आसान स्थितियां पैदा कर देती है।
विज्ञापन
Smelly Feet Causes And Tips To Prevent Foot Odor in Hindi
मेडिकेटेड पावडर का उपयोग करें - फोटो : social media
  • रात को सोने से पहले एक कॉटन बॉल पर हल्का सा अल्कोहल लगाकर उसे पैरों पर लगाएं लेकिन ध्यान रखें कि इसे पैरों की फटी एड़ियों या खुले घावों पर न लगाएं।
  • दिन में कम से कम एक बार पैरों पर एंटीफंगल फुट स्प्रे या मेडिकेटेड पावडर का उपयोग करें। इसके लिए आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
  • जूतों के भीतर डालने के लिए भी मेडिकेटेड स्प्रे या डियो बाजार में उपलब्ध होते हैं, उनका बीबी प्रयोग सीमित मात्रा में किया जा सकता है। पैरों पर पसीना रोकने वाले स्प्रे का उपयोग भी किया जा सकता है। कभी कभी पानी मे थोड़ी मात्रा में विनेगर यानी सिरका डालकर उसमें पैर थोड़ी देर रखकर बैठने से भी बदबू से छुटकारा मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed