फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Hair Care: गर्मियों में पुदीने की पत्तियों से बनाएं हेयर पैक, बालों को मिलेगी नई जान

Fri, 10 Jun 2022 05:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 10 Jun 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
Homemade Mint Hair Masks For Hair Growth And Thickness In Summer
mint

गर्मियों में पसीना, धूप, गर्मी और धूल से बालों की रौनक चली जाती है। शैंपू करने के दूसरे ही दिन जहां बालों में चिपचिपापन और बदबू आने लगती है। वहीं बालों बिल्कुल बेजान से दिखने लगते हैं। ऐसे में आप पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीने की पत्तियां गर्मियों में राहत पहुंचाती हैं। इसका सेवन ना केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि गर्मी से भी बचाता है। ऐसे में बालों में इसका प्रयोग बालों को हेल्दी बनाने में मदद करेगा।

Homemade Mint Hair Masks For Hair Growth And Thickness In Summer
Hair - फोटो : istock

पार्लर में जाकर बालों को बाउंसी और शाइनी बनाने के लिए महंगे केमिकल वाले ट्रीटमेंट से बेहतर है कि घर में ही पुदीने की पत्ती के हेयर मास्क को लगाकर देखें। बालों में असर कुछ ही सप्ताह में दिखने लगेगा। 

Homemade Mint Hair Masks For Hair Growth And Thickness In Summer
दही - फोटो : iStock
दही और पुदीने का पैक

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए केवल दो ही चीजों की जरूरत होगी। दही के साथ पुदीने की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर अंतिम सिरे तक लगाएं। सारे बालों में अच्छी तरह से लगाने के बाद सिर पर शॉवर कैप लगा लें। जिससे कि ये पेस्ट सूख ना जाए। करीब आधे घंटे बाद पानी से अच्छी तरह से बालों को धो लें। सप्ताह में दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों में फर्क दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Homemade Mint Hair Masks For Hair Growth And Thickness In Summer
banana - फोटो : Pixabay
केले के साथ मिलाकर बनाएं हेयर पैक
बालों को स्मूद और शाइनी बनाना चाहते हैं तो पके हुए केले को लेकर उसमे पुदीने की पत्तियों को पीसकर मिला लें। केले को मैशकर अच्छी तरह से पुदीने के पेस्ट के साथ मिला लें। साथ में नारियल का तेल एक चम्मच और एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को फ्रिज में रख दें। इस हेयर पैक को जड़ों से लेकर सिरे तक लगाकर छोड दें। करीब आधे घंटे बाद पानी से बाल अच्छी तरह से साफ कर लें। इस हेयरपैक से बाल स्मूद और शाइनी होंगे। साथ ही गर्मी में स्कैल्प को ठंडक मिलेगी। 
विज्ञापन
Homemade Mint Hair Masks For Hair Growth And Thickness In Summer
एलोवेरा - फोटो : iStock
ऐलोवेरा और पुदीने का हेयर पैक

गर्मी के मौसम में बाल बेजान और रूखे से दिख रहे हैं तो ऐलोवेरा जेल के साथ भी पुदीने की पत्तियों को मिलाकर लगाएं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। फिर ऐलोवेरा जेल में इसे मिला लें। साथ में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिला लें। इस पैक को बालों की जड़ों में लगाकर छोड़ दें। करीब पंद्रह से बीस मिनट बाद बालों को धो लें। ये हेयर पैक बालों के झड़ने की समस्या को कम करेगा और साथ ही बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed