फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care : जानें क्या होता है CTM, स्किन को ग्लोइंग बनाने में काफी मददगार है ये रूटीन

Tue, 16 May 2023 10:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 16 May 2023 10:59 AM IST
सार

स्किन केयर करने के वैसे तो कई तरीके हैं, पर आज-कल सीटीएम प्रक्रिया काफी इस्तेमाल की जाती है। आज हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Skin Care what is CTM how CTM works all details in Hindi skin care tips
SKIN CARE

Skin Care : शादियों का सीजन चल रहा है। जिसमें सबसे अलग और स्टाइलिश दिखने के लिए लोग काफी पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। गर्मी के इस मौसम में बहुत से लोग दमकती त्वचा पाने के लिए पार्लर जाते हैं। हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। पर, कई बार ऐसा करने पर भी वैसा ग्लो नहीं आता, जैसा हम चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे स्किन केयर रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में हर किसी को पता होना बेहद जरूरी है।



दरअसल, आज हम आपको सीटीएम के बारे में बताने जा रहे हैं। सीटीएम स्किन केयर रूटीन आज-कल काफी ट्रेंड में भी है। अगर शादी से कुछ दिन पहले इस रूटीन को फॉलो करना शुरू कर देंगे तो कुछ ही दिनों में आपको रिजल्ट जरूर मिलेगा। इस लेख में हम आपको सीटीएम के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं, आज उस बारे में भी हम आपको बताने जा रहे हैं।

Skin Care what is CTM how CTM works all details in Hindi skin care tips
face wash

क्या होता है सीटीएम ?

सबसे पहले आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिर सीटीएम है क्या? बता दें कि सीटीएम का मतलब क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग से है। दरअसल, स्किन की रोजाना क्लीनिंग करना और उस में नमी बनाए रखना काफी जरूरी होता है। अगर आप सीटीएम को फॉलो नहीं करेंगे तो स्किन में कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। 

Skin Care what is CTM how CTM works all details in Hindi skin care tips
face wash - फोटो : Istock

कैसे करते हैं सीटीएम

सीटीएम के अंतर्गत सबसे पहले आपको स्किन की क्लींजिंग करनी है और फिर तुरंत मॉइस्चराइजर भी लगाना है। इसके साथ ही सीटीएम के रूटीन को नाइट में जरूर फॉलो करना चाहिए। रात में ये ज्यादा फायदा करती है। इसके लिए आपको रात में सोने से पहले फेस वॉश से स्किन की क्लींजिंग करनी है और फिर होममेड टोनर से टोनिंग करें। सीटीएम में प्रयोग में लाए जाने वाले सामानों को अपने स्किन टाइप के हिसाब से खरीदें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care what is CTM how CTM works all details in Hindi skin care tips
face wash - फोटो : is

जानें इसके फायदे
 

अगर आप रोजाना सीटीएम करेंगे तो आपकी स्किन पर डेड सेल्स नहीं जमेंगे। क्लींजिंग की वजह से स्किन काफी साफ हो जाती है। 

विज्ञापन
Skin Care what is CTM how CTM works all details in Hindi skin care tips
skin care - फोटो : istock

अगर आप अपनी स्किन को चमकदार बनाना चाहते हैं तो सीटीएम के रुटीन को फॉलो करें। 

सीटीएम में मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। इसी की वजह से स्किन से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed