Skin Care Tips: अपनी शादी में खूबसूरत लगना हर किसी का सपना होता है। खास कर अगर बात करें होने वाली दुल्हन की तो हर लड़की अपने दुल्हन के गेटअप में सबसे अलग दिखना चाहती है। ऐसे मे कई दिनों पहले से ही लड़कियों के ब्यूटी ट्रीटमेंट शुरू हो जाते हैं। अपनी-अपनी स्किन के हिसाब से हर कोई स्किन केयर रूटीन फॉलो करता है। कई लड़कियां तो दो-दो महीने पहले से कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना शुरू कर देती हैं।
Skin Care Tips: पास आ रही है शादी की तारीख तो ग्लोइंग दिखने के लिए अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन
फेशियल
अपनी शादी से पहले हर लड़की को फेशियल तो हमेशा करवाना ही चाहिए। इससे चेहरे की डेड स्किन हट जाती है। जिसकी वजह से चेहरा ग्लो करने लगता है। शादी से एक-दो महीने पहले आप दो से तीन बार आराम से फेशियल करा सकती हैं।
हेयर स्पा
बालों को खूबसूरत और शाइनी बनाने के लिए हेयर स्पा एक बेहतर ऑप्शन है। अगर आप हेयर स्पा लेंगी तो शादी के कार्यक्रमों में आपके हेयर स्टाइलिश को हेयर स्टाइल करने में आसानी रहेगी। इससे आप शादी के 4-5 दिन पहले करा सकती हैं।
चेहरे के साथ-साथ होने वाली दुल्हन का पूरा शरीर सोने की तरह चमकना चाहिए। ऐसे में त्वचा को चमकदार बनाने के लिए आप किसी अच्छे पार्लर से बॉडी पॉलिश करा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट भी हो जाएगी।
मेनीक्योर-पेडीक्योर
घर पर नाखूनों की देखभाल अच्छे से हो नहीं पाती। ऐसे में आप पार्लर पर जाकर मेनीक्योर और पेडीक्योर जरूर कराएं। इसे मेंहदी के कार्यक्रम के पहले ही कराएं। ताकी मेंहदी का रंग खराब ना हो।