फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: दादी-नानी के इन नुस्खों से कहीं बिगड़ न जाए त्वचा की रंगत, इस्तेमाल से पहले बरतें सावधानी

Mon, 24 Feb 2025 09:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 24 Feb 2025 09:32 AM IST
सार

दादी-नानी के नुस्खे वैसे तो हमेशा ही बहुत फायदेमंद साबित होते हैं, लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से न अपनाया जाए, तो ये त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips in hindi avoid these home remedy if you want glowing skin
दादी-नानी के इन नुस्खों से कहीं बिगड़ न जाए त्वचा की रंगत - फोटो : Adobe stock

Skin Care Tips: जब भी त्वचा संबंधी कोई परेशानी घेरती है, तो हम सभी के मन में सबसे पहला ख्याल आता है दादी-नानी के बताए नुस्खों को इस्तेमाल करना। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट भले ही स्किन टाइप के हिसाब से मिलते हैं, लेकिन कई बार उसमें केमिकल पाए जाने का खतरा होता है।



ऐसे में लोगों को लगता है कि घरेलू नुस्खे भले ही फायदा न करें, लेकिन ये नुकसान भी नहीं करेंगे। जबकि ऐसा नहीं है। दादी-नानी के द्वारा बताए गए नुस्खों को यदि गलत तरह से इस्तेमाल किया जाए तो चेहरे की रंगत बिगड़ सकती है। आज हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

Skin Care Tips in hindi avoid these home remedy if you want glowing skin
नींबू का इस्तेमाल - फोटो : Freepik

नींबू का इस्तेमाल
 

  • नींबू में ब्लीचिंग तत्व होते हैं, इसलिए ये चेहरा दमकाने में काफी मदद करते हैं।
  •  यदि आप बिना पैच टेस्ट के इसका इस्तेमाल करेंगे तो इससे त्वचा पर परेशानी हो सकती है।
  • बता दें कि नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा क परत को हल्का कर सकता है।
  • ऐसे में इसके ज्यादा इस्तेमाल से जलन, रैशेज या पिगमेंटेशन बढ़ सकता है।  
Skin Care Tips in hindi avoid these home remedy if you want glowing skin
बेसन और हल्दी - फोटो : Adobe stock

बेसन और हल्दी
 

  • अक्सर आपने लोगों को ये मिश्रण इस्तेमाल करते हुए देखा होगा।
  • होली के समय रंग निकालने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
  • ये कॉम्बिनेशन स्किन ब्राइटनिंग के लिए अच्छा है, लेकिन ड्राई स्किन वालों को ये रूखापन दे सकता है।
  • ऐसे में अपनी त्वचा के हिसाब से ही इसका इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips in hindi avoid these home remedy if you want glowing skin
मुल्तानी मिट्टी - फोटो : Adobe stock

मुल्तानी मिट्टी
 

  • चेहरे के अतिरिक्त ऑयल को निकालने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल काफी अच्छा माना जाता है।
  • पर, यदि आप इसका इस्तेमाल बार-बार करेंगे तो इससे त्वचा ड्राई होने लगेगी।
  • ऐसे में हमेशा सोच-समझ के ही इसका इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Skin Care Tips in hindi avoid these home remedy if you want glowing skin
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल
 
  • हर घर में पाए जाने वाला एलोवेरा जेल हर किसी की त्वचा के लिए लाभदायक होता है।
  • यदि आपकी त्वचा अत्याधिक सेंसिटिव है तो आपको पैच टेस्ट की जरूरत है।
  • कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली या रेडनेस हो सकती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed