{"_id":"67bafcc4a1c3dd9394007433","slug":"makeup-removal-tips-how-to-remove-makeup-without-makeup-remover-2025-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makeup Removal Tips: मेकअप रिमूवर हो गया है खत्म तो न हों परेशान, इन चीजों का इस्तेमाल करके चमकाएं चेहरा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Makeup Removal Tips: मेकअप रिमूवर हो गया है खत्म तो न हों परेशान, इन चीजों का इस्तेमाल करके चमकाएं चेहरा
Sun, 23 Feb 2025 04:55 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 23 Feb 2025 04:55 PM IST
सार
यदि आपका मेकअप रिमूवर खत्म हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। घर में रखीं कुछ चीजों के इस्तेमाल से भी आप चेहरे का मेकअप हटा सकते हैं।
विज्ञापन
मेकअप रिमूवर हो गया है खत्म तो न हों परेशान, इन चीजों का इस्तेमाल करके चमकाएं चेहरा
- फोटो : Adobe stock
Makeup Removal Tips: शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जिसे मेकअप पसंद नहीं होगा। आज के समय में तो न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। मेकअप आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है। जैसे मेकअप लगाना एक कला है, ठीक वैसे ही चेहरे से मेकअप हटाना भी एक तरह की कला ही है। मेकअप हटाने के लिए यदि सही मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल नहीं किया तो चेहरे की रंगत खोने लगती है।
नारियल तेल
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल
- घर पर रखा नारियल का तेल हर तरह के मेकअप को हटाने के लिए परफेक्ट माना जाता है।
- इस्तेमाल के लिए एक कॉटन पैड पर थोड़ा सा नारियल तेल लें और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें।
- चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- चाहें तो साधारण टिश्यू से भी चेहरे को पोंछ सकते हैं।
एलोवेरा जेल और नारियल तेल
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल और नारियल तेल
- यदि आप सिर्फ नारियल का तेल इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसमें एलोवेरा जेल मिक्स कर लें।
- ये मिश्रण मेकअप हटाने के साथ स्किन को ठंडक भी देता है।
- इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें नारियल तेल की मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से साफ करें।
- यदि आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो इसका इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूध
- फोटो : Adobe stock
दूध
- दूध का इस्तेमाल नेचुरल क्लींजर के रूप में किया जाता है। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ मेकअप हट जाता है, बल्कि ये स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है।
- इस्तेमाल के लिए रुई में थोड़ा सा कच्चा दूध लें और चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
- मसाज के बाद टिश्यु से चेहरे को साफ कर लें।
विज्ञापन
गुलाब जल और ऑलिव ऑयल
- फोटो : Adobe stock
गुलाब जल और ऑलिव ऑयल
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
- यदि आपकी त्वचा काफी सेंसिटिव है तो इस मिश्रण का इस्तेमाल करें।
- इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में गुलाब जल और ऑलिव ऑयल मिक्स करना है।
- दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मेकअप हटाएं।
- जब मेकअप पूरी तरह से हट जाए तो ड्राई टिश्यू की मदद से चेहरे को धो लें।
- चाहें तो चेहरे को धो लें, ताकि चेहरे पर आई चिकनाहट भी खत्म हो जाए।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।