Skin Care Tips: नौतपा की वजह से कई राज्यों में आसमान से आग बरस रही है। लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हुआ जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस साल गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी लगातार लोगों तो सचेत रहने की सलाह दे रहा है। इस भीषण गर्मी की वजह से न सिर्फ लोगों की सेहत खराब हो रही है, बल्कि इसका खराब असर लोगों की त्वचा पर भी दिखने लगा है।
Skin Care Tips: धूप से चेहरे पर आया कालापन तो टमाटर से बने इन फेस पैक का करें इस्तेमाल, निखर जाएगी त्वचा
अगर तेज धूप से आपका चेहरा भी काला हो गया है तो टमाटर से बने फेस पैक का इस्तेमाल करके आप इस कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं।
ये तीनों ही चीजें हर घर में आसानी से मिल जाती हैं। इससे पैक बनाने के लिए एक कटोरी में तीनो चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और कुछ समय के बाद इसे पानी से साफ कर लें।
टमाटर, दूध और एलोवेरा
इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में टमाटर मैश करके डालें। इसके बाद इसमें दूध और एलोवेरा जेल मिलाएं। 15 मिनट इस पैक को चेहरे पर लगाएं और फिर इसका असर देखें।
टमाटर और एवोकाडो
एवोकाडो भले ही महंगा आता है लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल स्किन केयर में करेंगे, तो इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी। इसके लिए बस टमाटर और एवोकाडो को मैश करके चेहरे और गर्दन पर लगाएं और इस पैक का असर देखें।
टमाटर और बेसन
बेसन तो हर रसोई में मिल ही जाता है। ऐसे में सबसे पहले एक कटोरी में टमाटर को मैश करके लें। अब इस कटोरी में बेसन डालकर इसका पैक तैयार करें। इसे 20 मिनट चेहरे पर लगाने से ही आपकी त्वचा खिल उठेगी।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।