Skin Care Tips: अक्सर आपने घर के बड़ों और डॉक्टर्स को ये कहते सुना होगा कि हर किसी को दिन में एक गिलास दूध अवश्य पीना चाहिए। दूध पीने से सेहत तंदरुस्त होती है। दरअसल, दूध में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक हैंं।
Skin Care Tips: चेहरे को चमकाने में काम आता है दूध, बस इस्तेमाल का सही तरीका जान लें
आप चाहें को कच्चे दूध का इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी।
रूई से सफाई
चेहरा साफ करने का ये सबसे आसान तरीका है। इसके इस्तेमाल के लिए कच्चे दूध में रूई को भिगोकर चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं। अब 10-15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा खिल उठेगी।
दूध और शहद का फेस पैक
ये पैक तैयार करना आसान है। इसके लिए दूध और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और उसे चमकदार बनाता है।
दूध और हल्दी
कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। यह रंगत निखारने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।
हफ्ते में एक बार हर किसी को स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप घरेलू स्क्रब भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए दूध में थोड़ा सा बेसन मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें और फिर धो लें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।