Skin Care Tips: सर्दियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में हर घर में भरपूर मात्रा में आपको हरी मटर मिल जाएगी। इस मौसम में मटर बेहद कम दामों में मिल जाती है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे मटर खाना पसंद नहीं होगा। यही वजह है लोग इस मौसम में खाने की हर चीज में मटर डाल देते हैं। वैसे तो मटर शरीर को काफी फायदा पहुंचाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मटर के इस्तेमाल से आपका चेहरा ग्लोइंग बन जाता है। जी हां, भले ही ये बात सुनने में अजीब लगे लेकिन हकीकत यही है।
दरअसल, मटर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनसे चेहरे की ड्राईनेस दूर होती है। ऐसे में आज हम आपको मटर से दो तरह के फेस पैक बनाना सिखाएंगे, ताकि कम पैसों में आपका चेहरा भी ग्लो करने लगे। इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। तो चलिए आपको स्किन केयर में मटर का इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं।
2 of 7
Skin Care Tips
- फोटो : अमर उजाला
मटर और पपीते का फेस पैक
इसके लिए आपको दो कप मटर, एक कप कटा पपीता, दो चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच चंदन पाउडर की जरूरत पड़ेगी।
ऐसे करें तैयार
इसका पैक तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले मटर और पपीता को अच्छे से पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट में गुलाब जल और चंदन पाउडर को डालकर मिक्स करें। अब ये पैक तैयार है। पैक तैयार करने के बाद जब इसे लगाने जाएं तो सबसे पहले कच्चे दूध से चेहरा साफ करें।
4 of 7
Skin Care Tips
- फोटो : istock
अब पैक को अच्छी तरह से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। बीस मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। आप हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चेहरे की ड्राईनेस को दूर करने के लिए हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
5 of 7
Skin Care Tips
- फोटो : istock
मटर और हल्दी का पैक
इसके लिए आपको 2 कप उबली हुई मटर, 2 चम्मच शहद, 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच चंदन पाउडर, 2 चम्मच दही,1 चम्मच एलोवेरा और आधा नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी।