Skin Care Tips : गर्मियों की शुरूआत हो गई है। ऐसे में चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान है। इसी मौसम में पसीने की वजह से स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। कई बार चिलचिलाती धूप की वजह से पूरे शरीर में टैनिंग हो जाती है। ये एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से स्किन का रंग काला पड़ने लगता है। इसे सन बर्न भी कहते हैं। इस टैनिंग को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं। पर, इनमें मिले हुए केमिकल शरीर को और ज्यादा हार्म पहुंचाते हैं।
Skin Care Tips : स्किन की टैनिंग से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
अगर आप भी टैनिंग से परेशान हैं, तो इससे बचने के लिए और इसे दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं।
टैनिंग से बचने के तरीके
- अगर आप इस चिलचिलाती धूप से होने वाली टैनिंग से बचना चाहती हैं तो फुल कपड़े पहन कर ही बाहर निकलें।
- घर से बाहर निकलते समय छाता का इस्तेमाल जरूर करें।
- प्रतिदिन सनस्क्रीन लगाना ना भूलें।
- घर से बाहर निकलते समय टोपी जरूर पहनें।
इन तरीकों से हटाएं सन टैन
नींबू और शहद से मिलेगा फायदा
अगर आप घरेलू नुस्खों को अपनाकर टैनिंग हटाना चाहती हैं तो नींबू के साथ शहद मिलाकर इसे स्किन पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से आपको जल्द ही असर दिखने लगेगा।
एलोवेरा जेल है काफी फायदेमंद
टैनिंग को दूर करने में एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद माना जाता है। ये त्वचा को ठंडा करने में भी मददगार है।
त्वचा पर लगाएं खीरे का रस
खीरा गर्मियों के मौसम में काफी फायदेमंद हैं। इसका रस निकालकर टैनिंग प्रभावित क्षेत्रों में लगाने से स्किन साफ होती है।