फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lips Care Routine : बदलते मौसम में सूख रहे हैं होंठ तो फॉलो करें ये लिप केयर रूटीन

Thu, 23 Mar 2023 04:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 23 Mar 2023 04:07 PM IST
सार

आज हम आपको लिप केयर रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आपके होंठ भी गुलाबी और मुलायम रहें

विज्ञापन
Beauty Tips Lips Care Routine For Dry And Crusty Lips Home Remedies To Make Chapped Lips Soft News in Hindi
lips - फोटो : social media

Lips Care Routine : होंठ आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में काफी सहायक होते हैं। पर, बदलते हुए मौसम की वजह से होंठ जल्दी सूखने लगते हैं। इसके साथ ही इस मौसम में होठों के काले होने की परेशानी भी सामने आने लगती है। मौसम के अलावा जब प्रदुषण की मात्रा भी ज्यादा बढ़ जाती है, तब भी आपके होठों को केयर की जरूरत पड़ती है। फटे, रूखे होंठ ये इशारा करते हैं कि लिप्स के साथ-साथ आपकी हेल्थ को भी देखभाल की जरूरत है।



अगर आप भी इसी तरह की समस्या से जूझ रहीं हैं तो आपकी इस परेशानी का समाधान हमारे पास है। आज हम आपको लिप केयर रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आपके होंठ भी गुलाबी और मुलायम रहें। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Beauty Tips Lips Care Routine For Dry And Crusty Lips Home Remedies To Make Chapped Lips Soft News in Hindi
lips - फोटो : social media

लिप्स के लिए है ये टिप

हम सभी के होठों को एक्सफोलिएशन की जरूरत होती है। इसके लिए आप स्पेशल तरीके से बने हुए लिप स्क्रबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लिप स्क्रब करने के लिए आप पिसी शक्कर, शहद और नारियल तेल मिक्स करके लिप स्क्रबर बना सकती हैं। इससे होठों पर हल्के-हल्के मसाज करें और और ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही समय में इसका असर दिखने लगेगा। 

Beauty Tips Lips Care Routine For Dry And Crusty Lips Home Remedies To Make Chapped Lips Soft News in Hindi
lips - फोटो : social media

लिप्स पर लगाएं मॉइस्चराइजर 

अपने लिप्स पर आप मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं। इससे होठों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और आपके होंठ फटेंगे नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips Lips Care Routine For Dry And Crusty Lips Home Remedies To Make Chapped Lips Soft News in Hindi
lips - फोटो : Pixabay

बेहद जरूरी है होठों का हाइड्रेशन

अगर आप अपने होठों को लिक करते रहते हैं तो इससे आपकी परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसा करने की बजाए आप लिप्स पर बाम लगा सकते हैं। इसके बाद ही लिपस्टिक लगानी चाहिए। 

विज्ञापन
Beauty Tips Lips Care Routine For Dry And Crusty Lips Home Remedies To Make Chapped Lips Soft News in Hindi
lips - फोटो : social media

इन बातों का भी रखें ध्यान

लिप बाम खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि वो दिन के लिए है या रात के लिए।  वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि हफ्ते में दो बार से ज्यादा होठों पर स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed