फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Skin Care Tips: सर्दियों की शुरुआत से ही त्वचा पर लगाना शुरू करें ये पांच चीजें

Thu, 24 Oct 2024 04:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 24 Oct 2024 04:48 PM IST
सार

 ठंड के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। ऐसे में यहां पांच चीजें बताई गई हैं जो सर्दियों में आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज, पोषित और चमकदार बनाए रखने में मदद करेंगी।

विज्ञापन
skin care tips for winter season in hindi
सर्दियों की शुरुआत से ही त्वचा पर लगाना शुरू करें ये पांच चीजें - फोटो : Adobe stock
Winter Skin Care Tips: जैसे ही सर्दी के मौसम की शुरुआत होती है, लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों में सबसे बड़ी दिक्कत है स्किन का रूखा होना। सर्द हवाओं और मौसम में बदलाव की वजह से लोगों की त्वचा काफी रूखी होनी लगती है, जिस वजह से वो कुछ ही दिनों में बेजान दिखने लगती है।


अगर आप नहीं चाहते कि आपके साथ ऐसा हो तो सर्दियों की शुरुआत से ही अपनी त्वचा का खास ध्यान रखें। अपनी त्वचा का खास ध्यान रखकर आप उसकी नमी बरकरार रख सकते हैं। यहां हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सर्दियों में आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज, पोषित और चमकदार बनाए रखने में मदद करेंगी।

ये सभी चीजें आपको आसानी से घर पर ही मिल जाएंगी। तो बस एक बार पैच टेस्ट करें और फिर अपनी त्वचा की नमी बरकरार रखें। 
skin care tips for winter season in hindi
सर्दियों की शुरुआत से ही त्वचा पर लगाना शुरू करें ये पांच चीजें - फोटो : Adobe stock

 नारियल तेल

नारियल तेल त्वचा के लिए बेहतरीन मॉइस्चराइजर है। यह त्वचा में गहराई से जाकर नमी को बनाए रखता है। इसे नहाने के बाद हल्के गीले शरीर पर लगाएं, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी।

skin care tips for winter season in hindi
सर्दियों की शुरुआत से ही त्वचा पर लगाना शुरू करें ये पांच चीजें - फोटो : Adobe stock

 शिया बटर 

यदि आपके पास शिया बटर उप्लब्ध है तो इसका इस्तेमाल करें। ये विटामिन A और E से भरपूर होता है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देता है। यह त्वचा की नमी को लॉक करता है और रूखेपन से बचाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
skin care tips for winter season in hindi
सर्दियों की शुरुआत से ही त्वचा पर लगाना शुरू करें ये पांच चीजें - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा जेल

हर घर में एलोवेरा जेल तो मिल ही जाता है। इस में प्राकृतिक हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को सर्दियों में नमी प्रदान करते हैं। इसलिए हर रोज सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
skin care tips for winter season in hindi
सर्दियों की शुरुआत से ही त्वचा पर लगाना शुरू करें ये पांच चीजें - फोटो : Adobe stock

 ग्लिसरीन

ग्लिसरीन त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए बहुत उपयोगी है। यह त्वचा की बाहरी परत में जाकर उसे रूखापन से बचाती है। इसे मॉइस्चराइजर के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed