Skin Care Tips: जैसे ही सर्दी का मौसम दस्तक देता है, वैसे ही लोगों को त्वचा संबंधी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। खासतौर पर सर्दी के मौसम में त्वचा के रूखेपन से लगभग हर कोई परेशान रहता है। कई बार तो ये रूखापन लोगों को इतना परेशान कर देता है कि उनकी त्वचा फटने लगती है। ऐसे में आपको अभी से अपनी त्वचा का ध्यान रखने की जरूरत है।
Skin Care Tips: नहाने के बाद अभी से रूखी होने लगी है त्वचा तो बॉडी लोशन की जगह इस्तेमाल करें ये तेल
सर्दी आते ही लोगों की त्वचा फटने लगती है। ऐसे में आप भी बॉडी लोशन की जगह घरेलू तेल का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा की नमी बरकरार रख सकती हैं।
नारियल तेल
ये तेल हर घर में आसानी से मिल जाता है। नारियल का तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में अपनी त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने के लिए इसका हर रोज इस्तेमाल करें।
बादाम तेल
यदि आपके पास बादाम का तेल नहीं है, तो इसे कम दामों में खरीद कर अपने पास जरूर रखें। विटामिन ई से भरपूर यह तेल त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है और इसे चमकदार बनाता है। यह सूखी और संवेदनशील त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है।
ऑलिव ऑयल
अक्सर आजकल लोग खाना बनाने के लिए इसी तेल का इस्तेमाल करते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और इसे मुलायम बनाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
जोजोबा तेल
ये तेल त्वचा में आसानी से समा जाता है और त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। यह तैलीय त्वचा के लिए भी एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह त्वचा के नेचुरल ऑयल से मेल खाता है। ऐसे में आप सर्दियों की शुरुआत से ही इस तेल का इस्तेमाल करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।