Skin Care: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। तेज धूप और धूल ने अभी से लोगों को परेशान करना भी शुरू कर दिया है। गर्मी इतनी भीषण पड़ने लगी है कि लोगों ने अभी से अपने खान-पान और पहनावे में बदलाव कर लिया है। इस मौसम में अपनी त्वचा का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। गर्मी का मौसम तैलीय त्वचा वाले लोगों के लिए काफी परेशानी लेकर आता है।
इस मौसम में सामान्य त्वचा वाले लोगों की त्वचा पर भी अतिरिक्त तेल आ जाता है, ऐसे में सोचिए जिनकी त्वचा तैलीय होती है, उनका क्या हाल होता होगा। चेहरे के अतिरिक्त तेल से छुटकारा पाना इतना आसान तो नहीं होता, लेकिन अगर आप चाहें तो इससे थोड़ी राहत पा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल के बाद आपको तैलीय त्वचा से थोड़ी राहत तो मिल ही सकती है।
2 of 6
तैलीय त्वचा से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू फेसपैक
- फोटो : iStock
खीरा और शहद
खीरा और शहद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को काफी राहत पहुंचाते हैं। इसका पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कसा हुआ खीरे लेकर उसमें 2 बड़े चम्मच शहद मिला लें। अब इसे अच्छी तरह मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर सही से लगाएं । 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा और चेहरे के अतिरिक्त तेल से आपको छुटकारा मिलेगा।
3 of 6
तैलीय त्वचा से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू फेसपैक
- फोटो : iStock
दही और हल्दी
त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए दही सबसे सही विकल्प माना जाता है। ऐसे में एक बाउल में दही लेकर उसमें थोड़ा सा शहद और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इस पैक को नियमित रूप से लगाने से आपको जरूर फायदा मिलेगा।
4 of 6
तैलीय त्वचा से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू फेसपैक
- फोटो : iStock
गुलाबजल और शहद
त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने के लिए गुलाबजल काफी सही रहता है। ऐसे में चेहरे के अतिरिक्त तेल को साफ करने के लिए आप गुलाब जल में थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो दें।
5 of 6
तैलीय त्वचा से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू फेसपैक
- फोटो : iStock
ओट्स और दूध
इस पैक को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले ओट्स को सही से पीस लेना है। ओट्स पीसने के बाद इसमें कच्चा दूध मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाएं। ये पैक आपके चेहरे को ठंडक प्रदान करेगा और त्वचा से अतिरिक्त तेल को अवशोषित करने में भी मदद करेगा।