Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में अगर चेहरे का ध्यान सही तरह से न रखा जाए तो कई परेशानियां पैदा होने लगती हैं। कई बार ये परेशानी एक्ने के रूप में सामने आती है तो कभी डेड स्किन सेल्स के रूप में। इन परेशानियों को दूर करने के लिए लोग स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं।
खासतौर पर लड़कियां काफी अच्छे से स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं। इसके लिए वो तमाम तरह से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। स्किन केयर रूटीन फॉलो करते समय लड़कियां कई गलतियां भी कर देती हैं, जिस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इन बातों को सीखकर आप अपने चेहरे को दमका सकती हैं।
2 of 6
कई बार चेहरा धोना
- फोटो : Adobe stock
कई बार चेहरा धोना
लोगों को लगता है कि यदि वो दिन में दो बार से ज्यादा बार चेहरा धोएंगी तो उससे उनका चेहरा हमेशा साफ रहेगा। बार-बार चेहरा धोने से भले ही चेहरा साफ हो जाता है लेकिन इसकी वजह से चेहरे की नमी में कमी आ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि चेहरे को दिन में सिर्फ दो बार ही साफ करें वरना आपको ही परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
3 of 6
मौसम के अनुकूल होने चाहिए प्रोडक्ट्स
- फोटो : Adobe stock
मौसम के अनुकूल होने चाहिए प्रोडक्ट्स
यदि आपके स्किन केयर प्रोडक्ट मौसम के अनुकूल नहीं होंगे तो भी ये आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए जब भी स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें या उसे खरीदें तो ये मौसम के हिसाब से ही होने चाहिए।
4 of 6
ज्यादा फेस मास्क लगाना
- फोटो : Adobe stock
ज्यादा फेस मास्क लगाना
भले ही फेस मास्क के इस्तेमाल से चेहरा चमक जाता है, लेकिन यदि इसी फेसवॉश का अधिकता में इस्तेमाल किया जाए तो ये त्वचा को लाभ पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाएगा। इसका इस्तेमाल सप्ताह में सिर्फ एक से दो बार ही करना चाहिए, ताकि त्वचा को आराम मिले।
5 of 6
ज्यादा मात्रा में प्रोडक्ट लगाना
- फोटो : Adobe stock
ज्यादा मात्रा में प्रोडक्ट लगाना
अक्सर लोगों को लगता है कि यदि वो ज्यादा मात्रा में स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे तो इसका असर ज्यादा होगा, जबकि ऐसा नहीं है। किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट के ज्यादा इस्तेमाल से प्रोडक्ट भी वेस्ट होता है और साथ ही में इससे त्वचा पर जलन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।